home page

DA Hike : लो हो गया ऐलान, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता, कर्मचारियों की मौज

DA Hike Update :कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है। कर्मचारी वर्ग के लिए फरवरी के बीच में यह बड़ी खुशखबरी आई है। होली से पहले ही कर्मचारियों को एडवांस में होली का तोहफा मिल गया है। बड़े हुए डीए (DA) से कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। बढ़ती महंगाई (DA Hike) के दौर में कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। 

 | 
लो हो गया ऐलान, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता, कर्मचारियों की मौज

HR Breaking News (DA Hike) महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे कर्मचारी वर्ग के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है। नए साल में कर्मचारियों के लिए यह बड़ा तोहफा है।

 

 

वित्त मंत्री ने बड़े हुए डीए (DA Hike announcement) का ऐलान कर दिया है। महंगाई से राहत देने के लिए सरकार का यह बड़ा कदम है। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने भी कर्मचारियों को इनकम टैक्स में छूट देकर बड़ी सौगात दी थी। उसके कुछ दिन बाद ही अब महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी डबल बोनांजा जैसा है। 

कर्मचारियों की सैलरी का अहम हिस्सा है डीए
 

कर्मचारियों को डीए ग्रोस सैलरी में एक अहम हिस्से के तौर पर मिलता है। कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ौतरी (DA Hike) बहुत ही महत्वपूर्ण है। सैलरी जब आती है तो उसमें सबसे बड़ा हिस्सा बेसिक सैलरी होती है, इसी के आधार पर अन्य भत्ते निर्धारित होते हैं, एचआरए, टीए के अलावा सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सैलरी में डीए (DA Hike) होता है, जो बढ़ती महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में जुड़ता है। 

1 अप्रैल से लागू होगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 


कर्मचारियों के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 4% डीए बढ़ाया है। कर्मचारी वर्ग के लिए यह बढ़ोतरी बहुत जरूरी थी। वित्त मंत्री भट्टाचार्य ने इसका ऐलान किया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (da hike news) 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 14 परसेंट से बढ़कर 18% हो गया है। इससे कर्मचारी परिवार के लाखों परिवारजनों को लाभ पहुंचेगा। 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी मिलेगी खुशखबरी 


महंगाई भत्ते (DA hike news) का केंद्र सरकार के कर्मचारी भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। होली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिलने वाली है। All India consumer price index के आंकड़े अभी आने बाकी हैं। दिसंबर के आंकड़े आने के बाद कर्मचारी के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पूरी तरह से कंफर्म हो जाएगी। फिलहाल नवंबर तक के आंकड़े आए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक तीन प्रतिशत बढ़ोतरी लगभग कंफर्म हो चुकी है।


56 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता


ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े नवंबर तक के आ चुके हैं। इसमें नवंबर के आंकड़े अक्तूबर वाले ही स्थितर रहे हैं। जबकि नवंबर में महंगाई दर में 0.49 की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि के चलते डीए साढ़े 55 को क्रोस कर गया है। साढ़े 55 से ऊपर पहुंचे डीए (DA Hike) को 56 ही गिना जाएगा। यानी इससे कर्मचारियों का डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि कन्फर्म हो गई है और यह 53 से बढ़कर 56 प्रतिशत हो जाएगा। यह एक जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा।

सैलरी में होगी 11880 रुपये की बढ़ौतरी


केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये व अधिकत सैलरी 2 लाख 50 हजार रुपये मिलती है। इसमें हर किसी की सैलरी पर ही उस कर्मचारी का डीए निर्भर करेगा। अगर किसी की बेसिक सैलरी (Basic salary hike) 33000 होगी तो उसको फिलहाल 17490 रुपये सैलरी में 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA Hike) के मिलते हैं, वहीं, अगर यह महंगाई भत्ता 56 प्रतिशत हो जाता है तो कर्मचारी को 18480 रुपये डीए के मिलेंगे, यानी 990 रुपये मंथली बढ़ौतरी होगी। वहीं सालाना देखें तो 11880 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी। 

News Hub