DA Hike : अगर 63 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता तो कितनी होगी कर्मचारियों की सैलरी, समझें कैलकुलेशन
HR Breaking News (DA Hike) जनवरी का महीना बीतने को है, ऐसे में कर्मचारियों में डीए (DA Hike News) में अगली बढ़ोतरी का इंतजार बना हुआ है। डीए का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ता है। आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर कर्मचारियों की सैलरी पर क्या असर होगा।
कैसे होता है डीए का केलकुलेशन
AICPI-IW के डेटा पर महंगाई भत्ते के आंकड़े निर्भर करते हैं। अभी दिसंबर 2025 के आंकड़ें नहीं आए हैं।दिसंबर 2025 के आंकड़ें आते ही जनवरी 2026 से लागू होने वाली डीए की नई दरों का पता चल सकेगा।। बीते वर्ष आखिर बार जुलाई 2025 में डीए (DA in July 2025) में बढ़ौतरी की गई थी, उस समय डीए की दर 58 प्रतिशत हो गई थी। केलकुलेशन के अनुसार डीए में 5 प्रतिशत का इजाफा होता है, तो कर्मियों का डीए (Employees DA) बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा।
कितनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी
डीए बढ़ौतरी का असर कर्मचारियों की सैलरी (employees' salaries) पर पड़ता है। जिस भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है और डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत होता है, तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में 900 रुपये प्रति महीने का इजाफा होगा। हालांकि सरकार की ओर से ऐलान में देरी से जनवरी से अब तक का एरियर (Arrear) भी कर्मियों को दिया जाएगा।
डीए बढ़ने के साथ ही बढ़ेगा TA
डीए बढ़ने से देश के 50.14 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों लाभान्वित होंगे। जैसे ही डीए में इजाफा होता है तो ट्रांसपोर्ट अलाउंस (transport allowance) में भी बढ़ौतरी होती है। HRA की बात करें तो बेसिक सैलरी रिवाइज होने पर हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) में बदलाव होगा।
