home page

DA Hike UP : आ गए फाइनल आंकड़े, कर्मचारियों को झटका, महंगाई भत्ते में बस इतनी होगी बढ़ौतरी

UP DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते को लेकर तगड़ा झटका लगा है। इस बार आए फाइनल आंकड़ों के अनुसार उनको मामूली डीए बढ़ौतरी (DA hike 2025) से ही सब्र करना होगा। इससे कर्मचारियों में मायूसी साफ तौर से झलक रही है। आइये जानते हैं इन आंकड़ों के अनुसार इस बार कितनी होगी डीए बढ़ौतरी।

 | 
DA Hike UP : आ गए फाइनल आंकड़े, कर्मचारियों को झटका, महंगाई भत्ते में बस इतनी होगी बढ़ौतरी

HR Breaking News (DA Update)। लाखों सरकारी कर्मचारी डीए बढ़ौतरी का कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इसके फाइनल आंकड़े आए तो उनको तगड़ा झटका लगा है। इस बार महंगाई भत्ते (dearness allowance) में उम्मीद के अनुसार बढ़ौतरी न होने के कारण यह झटका लगा है।

 

कर्मचारियों का मानना है कि मामूली डीए बढ़ौतरी (DA hike july 2025) से जहां उनका बजट संभल पाना मुश्किल होगा, वहीं महंगाई भी उनकी जेब पर भारी पड़ेगी।

 


इस दिन से प्रभावी होगी डीए बढ़ौतरी 


सरकार की ओर से साल में दो बार डीए (DA latest news) बढ़ौतरी की जाती है। अब जुलाई से लेकर दिसंबर तक की डीए बढ़ौतरी होनी है। इसके फाइनल आंकड़े भी अब आ गए हैं।

इनके अनुसार कर्मचारियों का डीए बेहद कम ही बढ़ पाएगा। डीए बढ़ौतरी (DA hike update) 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी, इसकी घोषणा होना अभी बाकी है। ऐसे में देरी पर कर्मचारियों को एरियर मिल सकता है।

कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को भी होगा फायदा


केंद्र सरकार की ओर से डीए बढ़ौतरी (UP DA hike) की घोषणा अक्टूबर तक किए जाने की संभावना है। इसके बाद यूपी सरकार डीए को लेकर बढ़ौतरी कर सकती है। फिलहाल उत्तर प्रदेश (UP news) के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। डीए के अलावा डीआर बढ़ने से पेंशनर्स को भी फायदा होगा।

इतने प्रतिशत बढ़ेगा डीए


डीए बढ़ौतरी के लिए आधार बनाए जाने वाले AICPI के आंकड़ों के अनुसार इस बार डीए बढ़ौतरी (DA hike in UP) मामूली ही है। औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई 2024 में 410.976 रहा है। 12 माह बाद के आंकड़ों को देखें तो यह जून 2025 में 417.60 अंक रहा।

इस हिसाब से औसत आंकड़ा 413.472 रहा है। ऐसे में डीए (dearness allowance) में 3 प्रतिशत की ही बढ़ौतरी हो सकती है। इसके बाद केंद्रीय और उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों का डीए (DA news) 58 प्रतिशत हो जाएगा। कर्मचारियों को इससे ज्यादा डीए बढ़ौतरी की उम्मीद थी।

सैलरी पर पड़ेगा इतना असर 


अगर कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी (DA hike 2025) होती है तो 18 हजार मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी को 540 रुपये हर महीना और ज्यादा मिलेंगे। इस बढ़ौतरी को कर्मचारियों की ओर से महंगाई के इस युग में नाकाफी बताया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में मायूसी है, हालांकि डीए बढ़ौतरी (DA update news) पर सरकार ने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

यह है डीए की कैलकुलेशन 


AICPI के 12 माह के औसत आंकड़े 413.472 को डीए बढ़ौतरी के फॉर्मूले से कैलकुलेट करते हैं तो महंगाई भत्ता (UP DA news) 58.17 प्रतिशत होता है। इसे राउंड फिगर यानी पूर्णांक में दिया जाता है, ऐसे में डीए 58 प्रतिशत ही होगा। इस समय केंद्रीय व उत्तर प्रदेश (UP dearness hike) के सरकारी कर्मचारियों को 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। इस हिसाब से डीए बढ़ौतरी 3 प्रतिशत ही बनती है।