home page

ससुर की संपत्ति में दामाद के अधिकार पर Delhi High Court का महत्वपूर्ण फैसला

Delhi High Court : संपत्ति के अधिकारों को लेकर कानून काफी पेचीदा है। लोग अक्सर इसी कन्फ्यूजन में रहते हैं कि किसी संपत्ति पर किसको कितना अधिकार मिलता है। अब एक मामला ससुर की संपत्ति में दामाद के अधिकार का आया है। जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) की ओर एक महत्वपूर्ण फैसला दिया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि ससुर की संपत्ति में दामाद का अधिकार है या नहीं। 

 | 
ससुर की संपत्ति में दामाद के अधिकार पर Delhi High Court का महत्वपूर्ण फैसला

HR Breaking News (Delhi High Court News) दामाद का रिश्ता वह होता है, जिसको ससुराल में बहुत प्यार मिलता है। जब भी ससुराल में दामाद पहुंचता है तो परिवार वाले खूब खातिरदारी करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि ससुराल वाले दामाद की हर मांग को पूरा करते हैं।

 

 

परिवार का एक ही मकसद रहता है कि बेटी और बेटी के पति को कोई परेशानी ना आए। अब ऐसे में सवाल आता है कि क्या ससुर की संपत्ति पर भी दामाद को अधिकार मिलता है। इस पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court News) में सब स्पष्ट हो गया है।

क्या ससुर दामाद के नाम कर सकता है प्रॉपर्टी 
 

ससुर की प्रॉपर्टी पर दामाद का अधिकार (son in law's property rights) है या नहीं यह तो चर्चा का विषय है ही, साथ में चर्चा का विषय यह भी है कि क्या ससुर दामाद के नाम प्रॉपर्टी कर सकता है। इस पर कानून कहता है कि ससुर अपनी संपत्ति को दामाद के नाम पर हस्तांतरित कर सकता है।

वह चाहे तो अपने बेटे और बेटियों को संपत्ति ना देकर अपनी निजी संपत्ति को दामाद के नाम कर सकता है। अगर एक बार दामाद को संपत्ति हस्तांतरित कर दे तो फिर ससुर का भी इस पर कोई कानूनी अधिकार नहीं रहेगा। उसे कोर्ट में भी चुनौती नहीं दी जा सकती है। कानूनी रूप से दामाद (property rights) ही संपत्ति का अधिकारी हो जाएगा। 


क्या ससुर की संपत्ति पर पत्नी का होता है अधिकार 


अगर हम पत्नी की अधिकारों की बात करें तो सवाल आता है कि क्या ससुर की संपत्ति (father in law's property rights) पर पत्नी का अधिकार होता है। इस सवाल का कानून में जवाब है कि ससुर की स्वअर्जित संपत्ति पर पत्नी का कोई अधिकार नहीं होता।

पत्नी को वहीं संपत्ति मिलती है जो उसके पति के नाम होती है। हालांकि अगर पति की मौत हो चुकी है और सास ससुर की भी मौत हो जाती है तो उस संपत्ति की वारिश पत्नी ही होगी। 

दामाद के संपत्ति पर हाईकोर्ट ने क्या कहा 


दामाद के संपत्ति के अधिकारों के बारे में एक मामला दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court Verdict) में पहुंचा। यहां पर दामाद की ओर से अपने ससुर की प्रॉपर्टी (son in law's property rights) पर दावा किया गया।

ससुर को धार्मिक स्थल से यह प्रॉपर्टी गिफ्ट में मिली हुई थी। इस पर ससुर ने मेहनत से घर बनाया था। दामाद भी उसी घर में शादी के बाद रहने लगा था। दामाद ने दावा किया कि ससुर ने शादी के बाद उनको अपना बेटा मान लिया था तो ऐसे में इस संपत्ति पर उनका अधिकार बनता है। 

परंतु ससुर ने कहा कि यह जबरदस्ती उनके अधिकारों में घुसपैठ की जा रही है। इस पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High court Verdict) की ओर से साफ किया गया कि दामाद का ससुर की संपत्ति में कोई कानूनी अधिकार नहीं है। ऐसे में संपत्ति पर दामाद का दावा गलत है।