Delhi Metro : दिल्ली वालों का सफर होगा आसान, इस लाइन पर जल्द शुरू होगी मेट्रो, बनाए गए हैं 8 नए स्टेशन
Delhi Metro : एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो की इस लाइन का एक्सटेंशन कॉरिडोर अब तैयार है। नवरात्र में इस लाइन पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो सकता है। जिसके चलते दिल्ली वालों का सफर आसान होगा.... बताया जा रहा है कि यहां आठ नए स्टेशन बनाए गए हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi Metro) दिल्ली मेट्रो का पिंक सर्कुलर लाइन एक्सटेंशन कॉरिडोर, जो मजलिस पार्क को मौजपुर से जोड़ता है, अब संचालन के लिए तैयार है। यह लाइन पिंक लाइन (pink line) का विस्तार है। मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर से हरी झंडी मिलने के बाद, उम्मीद है कि नवरात्र में इस पर मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। इस विस्तार के साथ, पिंक लाइन का नाम बदलकर अब पिंक सर्कुलर लाइन कर दिया गया है।
अब मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर के उद्घाटन का इंतजार है। बताया जा रहा है कि नवरात्र में प्रधानमंत्री नमो भारत कॉरिडोर (Namo Bharat Corridor) के बाकी बचे हिस्से के साथ इस कॉरिडोर पर भी मेट्रो को ऑनलाइन (online) हरी झंडी दिखा सकते हैं। इससे दिल्ली के पहले सर्कुलर लाइन पर मेट्रो की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
कॉरिडोर पर ड्राइवरलेस मेट्रो का परिचालन-
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन अब एक सर्कुलर लाइन बन गई है। यह मजलिस पार्क से शिव विहार तक 59.24 किलोमीटर तक चलती थी, लेकिन अब फेज 4 के विस्तार से इसकी लंबाई 72 किलोमीटर से अधिक हो गई है। यह विस्तार मजलिस पार्क को मौजपुर से जोड़ता है। इस लाइन पर चालक रहित मेट्रो ट्रेनें चलती हैं। इस बदलाव से यात्रियों को एक ही लाइन पर यात्रा करते हुए शहर के कई हिस्सों को जोड़ने का फायदा मिलेगा।
मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर आठ स्टेशन बनाए गए-
फेज चार के मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर आठ स्टेशन बनाए गए हैं। बुराड़ी से जगतपुर गांव के बीच इस कॉरिडोर का 4.6 किलोमीटर हिस्सा काफी पहले तैयार हो गया था और मेट्रो का ट्रायल भी पूरा हो गया था। अब जगतपुर गांव से मौजपुर के बीच का कॉरिडोर भी बनकर तैयार हो चुका है। करीब तीन माह से इस पर ट्रायल भी चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सीएमआरएस द्वारा कॉरिडोर के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण भी किया जा चुका है। इस कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू होते ही पिंक सर्कुलर लाइन की कुल लंबाई 72.63 किलोमीटर हो जाएगी।
यमुना पर बना है मेट्रो का नया पुल-
पिंक लाइन के विस्तार कॉरिडोर के लिए यमुना पर सूरघाट से सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन (Sonia Vihar Metro Station) के बीच मेट्रो का नया पुल बनाया गया है। यह यमुना पर मेट्रो का पांचवां पुल है। एक पुल पहले से सराय काले खां से मयूर विहार एक के बीच मौजूद है।
डबल डेकर होगा 1.4 किलोमीटर हिस्सा-
मजलिस पार्क-मौजुपर कॉरिडोर (Majlis Park-Mauzupar Corridor) पर भजनपुरा से यमुना विहार के बीच 1.4 किलोमीटर हिस्से को डबल डेकर होगा। मजलिस पॉर्क से मौजपुर के बीच परिचालन शुरू होने पर पिंक सर्कुलर लाइन (pink circular line) पर मेट्रो गोलाकार चलेगी। इससे यात्रियों को आवागमन में समय कम लेगा।
