home page

Delhi Metro की बदली टाइमिंग, किया गया बड़ा बदलाव, DMRC का नया अपडेट

Delhi Metro - पूरा देश दिवाली के उत्साह में डूबा है और दिल्ली समेत सभी जगह तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बीच, दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। बता दें कि 19 और 20 अक्टूबर 2025 को मेट्रो के समय में बदलाव हुआ है... आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है इनका टाइमिंग-

 | 
Delhi Metro की बदली टाइमिंग, किया गया बड़ा बदलाव, DMRC का नया अपडेट

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi Metro) पूरा देश दिवाली के उत्साह में डूबा है और दिल्ली समेत सभी जगह तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बीच, दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। 19 और 20 अक्टूबर 2025 को मेट्रो के समय में बदलाव हुआ है।

डीएमआरसी (DMRC) की तरफ से बताया गया है कि दिवाली के एक दिन पहले यानी 19 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो की सेवा पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर सुबह 6 बजे शुरू हो जाएगी। हालांकि सामान्य रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह 7 बजे शुरू होती है।

टाइमिंग में किया गया बदलाव-

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दिवाली की पूर्व संध्या, 19 अक्टूबर को मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सेवाएं, जो आमतौर पर रविवार को सुबह 7 बजे शुरू होती हैं, अब यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। यह बदलाव दिवाली की तैयारियों के कारण संभावित भीड़ को देखते हुए किया गया है। यात्री अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बना सकते हैं।

वहीं, 20 अक्टूबर (सोमवार) को दिवाली के दिन, आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा - एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित - सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों (terminal stations) से रात 10 बजे रवाना होगी। डीएमआरसी ने बताया कि दिवाली के दिन बाकी समय मेट्रो सेवाएं सभी लाइनों पर नियमित समय के अनुसार चलेंगी।

बता दें कि, दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में वैसे तो हमेशा भीड़ होती है लेकिन त्यौहार के मौके पर भी ये भीड़ दोगुनी हो जाती है। वहीं दिवाली के मौके पर राजधानी दिल्ली से अपने घरों को जाने वाले लोगों के लिए भारी भीड़ इस समय दिखाई दे रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक...हर जगह लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि इस बार दिवाली का त्यौहार 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है और लोग इसके सेलिब्रेशन (Celebration) की तैयारियों में लगे हुए हैं।