NCR के 20 गांवों की जमीन पर होगी डेवलपमेंट, 2031 तक यहां बसाया जाएगा नया शहर
Delhi एनसीआर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब एनसीआर (NCR News) की 20 गांव की भूमि को डेवलप किया जाएगा। इस शहर को दिल्ली में 2031 तक बसाया जाने वाला है। खबर में जानिये इस नए शहर के बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (new city)। दिल्ली एनसीआर में अब एक और नया शहर बसाने की तैयारी हो रही है। ये नया शहर एनसीआर के 20 गांव से होकर गुजरने वाला है। इसकी वजह से यहां पर लोगों को रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। वहीं आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में।
शहर का ये होगा नाम
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में एक और नया शहर (new city) बनने जा रहा है। इस नये शहर का नाम ' ग्रेटर गाजियाबाद ' (Greater Ghaziabad) होगा। यह शहर आधुनिक सुविधाएं मिलने वाली है। योगी सरकार इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है। यह शहर दिल्ली-NCR क्षेत्र को एक नया रूप देगा। साल 2031 तक यह शहर पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। इसमें गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के इलाके को भी शामिल किया गया है।
जानिये कहां पर बनेगा शहर
उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली-NCR में एक और नया शहर बनाने की योजना बना रही है। यह शहर गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में बनेगा। हालांकि इसमें खोड़ा, कनावनी, लोनी और डासना नगर पंचायत के भी गांव शामिल किया जाएगा। इसका नाम 'ग्रेटर गाजियाबाद' (Greater Ghaziabad News) रहने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का आदेश दिया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन और संबंधित विभाग मिलकर इस पर काम कर रहे हैं।
2031 मास्टर प्लान में शामिल
इस प्रोजेक्ट को गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के 2031 मास्टर प्लान में शामिल किया जाने वाला है। सड़क नेटवर्क और विकास पर ध्यान देते हुए ग्रेटर गाजियाबाद की सीमाएं तय की जाने वाली है। जिला प्रशासन नई सीमाओं और क्षेत्रों की जानकारी को एकत्रित कर रही है। इसकी वजह से विकास योजनाएं बेहतर तरीके से बनाई जाने वाली है। मास्टर प्लान में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों (industrial areas) के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
योजनाओं को मिलेगा अंतिम रुप
सभी विभागों ने अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वे को पूरा कर लिया है। रिपोर्टें अब अपने अंतिम चरण पर चल रही है। इसके बाद सीमांकन, प्रशासनिक ढांचे और नगर विकास की योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाने वाला है। नए शहर में अच्छी सड़कें, सार्वजनिक परिवहन, अंडरपास, ट्रेनों के स्टॉपेज और अन्य सुविधाएं मिलेगी। ग्रेटर गाजियाबाद दिल्ली-NCR (Delhi-NCR News) के लिए एक आधुनिक शहर होगा।
