home page

Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में चालू होगा एक और एक्सप्रेसवे, 1 दर्जन जिलों को होगा लाभ

UP Expressway Network :  उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे के नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। यूपी में एक और एक्सप्रेसवे लोगों को सुहावना सफर देने को तैयार है। जल्द ही नया एक्सप्रेसवे प्रदेश में लोगों को राहत देगा। 1 दर्जन जिलों को नए एक्सप्रेसवे से लाभ होगा। 

 | 
Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में चालू होगा एक और एक्सप्रेसवे, 1 दर्जन जिलों को होगा लाभ

HR Breaking News (New Expressway in UP) उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवेज का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। यहां पर रोजाना नए नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। यूपी में अब एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। 

 


कौनसा एक्सप्रेसवे होगा चालू
 

देश में फिलहाल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Expressway) का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे खुलने वाला है। अभी प्रयागराज से मेरठ तक गंगा एक्सप्रेसवे का इंतजार किया जा रहा है। यह जल्द खुलने वाला है। नए एक्सप्रेसवे का इंतजार तेजी से बढ़ रहा है। अब इसको जल्द खोला जाएगा। एक्सप्रेसवे खुलते ही पूर्वांचल से वेस्ट यूपी तक का सफर आसान हो जाएगा।  


 

क्या है गंगा एक्सप्रेसवे पर अपडेट
 

अभी गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को लेकर जो अपडेट आ रहा है, उसके अनुसार इसका काम जल्द ही पूरा होने वाला है। अंतिम चरण का काम तेजी से चल रहा है। नए एक्सप्रेसवे का लगभग कार्य पूरा होने वाला है। अभी कुछ ही काम बाकी है। बताया जा रहा है कि पूरे एक्सप्रेसवे पर मात्र 7 प्रतिशत काम बाकी है। यह 7 प्रतिशत काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। 

 

कब से शुरू हो जाएगा नया एक्सप्रेसवे 
 

उत्तर प्रदेश का गंगा एक्सप्रेसवे (UP ka Ganga Expressway) जल्द शुरू होने की संभावना नजर आ रही है। इसके ट्रायल का विश्लेषण किया जा रहा है। जल्द ही इस पर ट्रायल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीडा की ओर से इसकी प्रगति रिपोर्ट जारी की गई है। प्रगति रिपोर्ट में नए एक्सप्रेसवे का अपडेट दिया गया है। 


कहां से कहां तक जाएगा नया एक्सप्रेसवे 
 

गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway UP) मेरठ से शुरू होगा और प्रयागराज तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 593 किलोमीटर तक होगी। पहले चरण का काम मेरठ के रुदौली से बदायूं तक किया गया है, जबकि दूसरे चरण का कार्य भी लगभग कंप्लीट हो चुका है। पहले चरण में 1498 स्ट्रक्चर बनाए गए हैं, जिनको फाइनल फिनिशिंग दी जा रही है। पहले चरण में 129.700 किलोमीटर का रोड है। प्राधिकरण की ओर से बचे हुए कार्य को भी तेजी से पूरा किया जाएगा। जल्द ही योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट को शुरू कर दिया जाएगा।


 
इन जिलों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेस वे 
 

उत्तर प्रदेश का नया एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) 12 जिलों से होकर गुजरेगा। 12 जिलों के 518 गांव से एक्सप्रेस वे निकलेगा, जिसमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ शामिल है। नया एक्सप्रेसवे बन जाने से पूर्वांचल से पश्चिम उत्तर प्रदेश तक कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।