home page

Extramarital Affair: पति ने अपनी पत्नी को पिता को सौंपा, कहा इच्छा पूरी करते रहो

बहू और ससुर के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ससुर का अपनी बहू पर दिल आ गया। बहू ने ये बात अपने पति से बताई तो उसने भी कहा कि पिता की इच्छा पूरी करो। ऐसा करने इंकार किया तो उसे घर से निकाल दिया। 

 | 
Extramarital Affair: पति ने अपनी पत्नी को पिता को सौंपा, कहा इच्छा पूरी करते रहो

HR Breaking News (ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक ससुर अपनी बहू से शारीरिक संबंध बनाता था। महिला ने हिम्मत जुटा कर पति को अपनी व्यथा बताई तो उसने पिता का पक्ष लेते हुए कहा कि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसके साथ बुरा होगा। ससुर की ज्यादती का महिला ने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। 

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पुरुषों और महिलाओं को ये 4 काम करने में नहीं करनी चाहिए शर्म


प्रशिक्षु IPS विकास कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार छह साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसका 3 साल का एक बेटा भी है। सालभर पहले महिला का पति कोई काम से बाहर गया था, तब उसके ससुर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ससुर ने अपनी बहू को इस बात जानकारी देने पर घर से निकालने और बदनाम करने की धमकी दी। 

सालभर तक महिला ज्यादती सहती रही और आखिरकार हिम्मत जुटा कर उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति का जवाब सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे, नहींतो ठीक नहीं होगा।

घर से निकाला तब महिला पहुंची मायके

ये भी पढ़ें : 70 साल के ससुर को दिल दे बैठी छोटी बहू, ऐसे शुरू हुई थी Love Story

पुलिस के मुताबिक महिला सालभर तक तक अपने ससुर व पति की ज्यादती सहती रही। पति द्वारा प्रताड़ित करने और ससुर द्वारा शारीरिक शोषण से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। हिम्मत जुटा कर महिला ने अपने ससुर और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने ससुर को रेप तथा महिला के पति को अपराध में सहयोग का दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों को सीपत पुलिस ने जेल भेज दिया है।