Gold Rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, विदेश से गोल्ड लाने पर हुआ बड़ा बदलाव
Gold Rule : सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच सोना खरीदने वालों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने विदेश से गोल्ड लाने से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है, जिससे आम यात्रियों को अब कस्टम ड्यूटी (custom duty) और झंझट से काफी हद तक राहत मिल सकेगी... इससे जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Baggage Rules 2026) सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। जो सोना साल 2016 में करीब 25 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलता था, उसकी कीमत आज बढ़कर 1.5 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में पुराने नियम आम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे।
इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार (central government) ने Baggage Rules 2026 में बड़ा और राहत देने वाला बदलाव किया है। अब सवाल है कि क्या विदेश से सोना लाना वाकई आसान हो गया है?
अब ज्वेलरी की कीमत नहीं, वजन के आधार पर होगी गणना-
अब तक विदेश से सोने की ज्वेलरी (Gold jewellery from abroad) लाने पर वजन के साथ उसकी कीमत भी आंकी जाती थी। यदि तय सीमा से कीमत अधिक होती थी, तो कस्टम ड्यूटी देनी पड़ती थी। लेकिन नए नियमों में सरकार ने कीमत से जुड़ी शर्त को पूरी तरह हटा दिया है। अब सोने की कीमत चाहे जितनी भी हो, यदि ज्वेलरी निर्धारित वजन सीमा (Jewelery prescribed weight limit) के भीतर है, तो उस पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी।
महिलाओं और पुरुषों के लिए ड्यूटी-फ्री सोने की सीमा कितनी?
नए बैगेज नियमों के अनुसार-
- महिला यात्री: 40 ग्राम तक गोल्ड ज्वेलरी ड्यूटी-फ्री
- पुरुष / अन्य यात्री: 20 ग्राम तक गोल्ड ज्वेलरी ड्यूटी-फ्री
- इस सीमा से ज्यादा वजन होने पर ही कस्टम ड्यूटी देनी होगी।
क्यों किया गए पुराने नियमों में बदलाव-
पुराने बैगेज नियम (old baggage rules) साल 2016 में लागू किए गए थे। उस समय सोने की कीमत काफी कम थी, इसलिए महिलाओं के लिए 40 ग्राम पर 1 लाख रुपये और पुरुषों के लिए 20 ग्राम पर 50 हजार रुपये की सीमा तय की गई थी। जब ये नियम बने थे, तब सोना करीब 25 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि अब इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में पुराने नियम अव्यावहारिक हो गए थे और आम यात्री बेवजह कस्टम ड्यूटी (custom duty) के दायरे में आ जाते थे।
क्या मीडिया रिपोर्ट के बाद नियमों में बदलाव हुआ-
इस मुद्दे को 7 दिसंबर को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद सरकार ने बैगेज नियमों की समीक्षा (Government reviews baggage rules) की। समीक्षा के बाद यात्रियों को राहत देने का फैसला लिया गया और नियमों में बदलाव किया गया। करीब एक दशक बाद बैगेज नियमों को अपडेट किया गया है, जिससे आम यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
किन बातों का ध्यान रखना होगा अब यात्रियों को-
- केवल वजन सीमा का पालन जरूरी
- कीमत को लेकर अब चिंता की जरूरत नहीं
- तय सीमा से ज्यादा वजन होने पर ही ड्यूटी लगेगी
यात्रियों के लिए राहत या नया नियम-
कुल मिलाकर, Baggage Rules 2026 विदेश से सीमित मात्रा में सोने की ज्वेलरी लाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे। लगातार बढ़ती सोने की कीमतों (rising gold prices) के बीच यह फैसला यात्रियों की व्यावहारिक जरूरतों और सरकारी नियमों के बीच बेहतर संतुलन बनाता है।
