home page

IMD Alert: अगले 24 घंटे में बदलेगा इन 10 राज्यों का मौसम, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में मौसम परिवर्तन को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में देश के इन 10 राज्यों में मौसम परिवर्तन होता दिखाई देने वाला है।
 
 | 
IMD Alert: अगले 24 घंटे में बदलेगा इन 10 राज्यों का मौसम, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों पर हिमपात का सिलसिला जारी रहेगा जबकि दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि 8 राज्य में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी।

IMD Rain Alert: देश के इन राज्यो में तेज हवाएं बदलेगी मौसम का मिजाज, भारी बारिश को लेकर आईएमडी का अलर्ट जारी
IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। एक तरफ जहां कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना जताई गई है। हालांकि दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा। जल्दी गर्मी की दस्तक देखने को मिलेगी। दक्षिणी और पूर्वी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा जबकि पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी होती रहेगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। वहीं गर्मी की दस्तक भी जल्द ही देखने को मिल सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं। हालांकि 15 फरवरी के बाद मध्य भारत में मौसम में एक बार फिर से बदलाव की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी
राजधानी दिल्ली में ठंड की विदाई हो चुकी है। आने वाले दिनों में दिल्ली में कड़ी धूप खिली रहेगी जल्दी गर्मी की दस्तक भी देखने को मिलेगी। एक या दो दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। आज और कल जिले में तेज हवा का पूर्वानुमान जारी किया गया। वहीं मौसम विभाग द्वारा कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली पर कम रहेगा। दो हफ्तों तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा। बादलों का आवागमन जारी रहेगा। हालांकि महीने के अंत में गर्मी में वृद्धि होगी। वहीं ठिठुरन धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। हालांकि आज दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। कुछ क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना जताते हुए आसमान में बादल रहने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। बारिश होने के कारण रात में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

जम्मू कश्मीर में भूस्खलन की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा जम्मू-कश्मीर के रामबन में भूस्खलन में को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। बारिश के कारण भूस्खलन हुए हैं जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र राजमार्ग पंथी भूस्खलन से बंद हो चुका है। इसके साथ ही कई वाहन अभी भी फंसे हुए हैं। जम्मू कश्मीर में आज भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। निचले हिस्से में जहां बारिश देखने को मिलेगी। वहीं ऊपरी हिस्से पर बर्फबारी की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।


उत्तराखंड हिमाचल में गरज चमक और बारिश
उत्तराखंड हिमाचल में आज बारिश के साथ ही बर्फबारी काफी पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल मैं पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने की वजह से इसका असर कम दिखाई देगा। हालांकि हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहेगी। मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ही बर्फबारी का सिलसिला फिलहाल तीन दिन तक देखने को मिल सकता है।

पूर्वी राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश सहित सिक्किम और असम, मेघालय, मणिपुर में आज हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। घर चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। वहीं पूर्वी राज्यों में भूस्खलन आदि सभी लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब हरियाणा में बूंदाबादी की चेतावनी
पंजाब में आज बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। कई क्षेत्रों में आज मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गैलरी चमक और बिजली  पूर्वानुमान जताया गया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पंजाब में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते। इसके साथ ही हरियाणा में भी तेज ठंडी हवा चलेगी। दरअसल पर्वतों पर हो रही बर्फबारी के कारण हरियाणा और पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया।

राजस्थान में अगले 48 घंटे में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव
जयपुर में तीखी धूप खिलने लगी हालांकि 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा। गुरुवार को एक बार फिर से बढ़ती सर्दी का दौर थम जाएगा और 40 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने कारण क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अधिकांश भागों में तापमान में दो से तीन फीसद की बढ़ोतरी देखी जाएगी। आंधी चलने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने की वजह से मौसम शुष्क बना रहेगा। जैसलमेर बीकानेर और राजस्थान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों में आज आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है।

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश
एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं लखनऊ समेत गोरखपुर, कानपुर, बनारस, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद में अब लोगों को ठंड से राहत मिल गई है। कुछ ही दिनों में यहां तापमान में और अधिक वृद्धि की संभावना जताई गई है। हालांकि लखनऊ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पूरे दिन धूप खिली रहने के साथ ही रात में तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

इसी बीच पश्चिम में हिमालय पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण गोरखपुर सहित कानपुर और बनारस में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे। गोरखपुर में आज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है जबकि कानपुर में भी आज बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना कम दिख रही है। हालांकि ठंड में वृद्धि हो सकती है जबकि बनारस में आज बारिश की संभावना जताई गई है। आगरा में तेज हवाएं चलेंगी बनारस में काले बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए गए हैं। गाजियाबाद में भी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम अलर्ट
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में व्यापक बारिश या गरज के साथ बर्फबारी की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश और पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ हिमपात हो सकता है।
अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट बारिश या गरज के साथ हिमपात की संभावना है।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश या हिमपात हो सकता है।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में छिटपुट बारिश की उम्मीद है।


पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा संभव है।


बिहार के 10 जिलों में गिरा तापमान
बिहार में पछुआ हवा की स्थिति मजबूत हो गई है। उत्तर बिहार में कोहरे का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। ह्यूमिडिटी ज्यादा रहने की वजह से लोगों को उमस महसूस होगी। वहीं अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। इसके साथ ही पछुआ हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट धीरे धीरे कम होगी। वहीं कुछ चित्रों में तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। गया, नवादा, जमुई, बेगूसराय, औरंगाबाद, सारण, सिवान तापमान गिरावट दर्ज की गई है जबकि पटना के अलावा गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, शेखपुरा, बांका, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, सिवान, सीतामढ़ी, बाल्मीकि नगर, फारबिसगंज , अररिया में तापमान में वृद्धि देखी जा रही है।

मौसम प्रणाली
पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय पर पहुंचने के कारण एक पश्चिमी हवा का ट्रफ रेखा निर्मित हो रही है।
इसके अलावा एक प्रेरित चक्रवाती हवा का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिम पर राजस्थान पर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण मौसम में बड़े बदलाव संभव है।


अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम
अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश सिक्किम हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर सहित पश्चिमी पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 11 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।


वही उत्तर भारत और उत्तर पूर्वी भारत के राज्य में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
पल-पल बदलते मौसम प्रणाली के कारण उत्तरी पंजाब सहित पूर्वी असम, हिमालय, पश्चिम बंगाल में आज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में भी बारिश देखने को मिल सकती है।


मौसम पूर्वानुमान
निचले और मध्य क्षोभ मंडल के पछुआ हवा का एक घर तक पश्चिमी विक्षोभ मोटे तौर पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण क्षोभ मंडल स्तर से मध्य पाकिस्तान और राजस्थान पर स्थित है।


वही पूरे पश्चिमी वाले क्षेत्र में शनिवार से बर्फबारी और बारिश के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा गिलगित, बालटिस्तान, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड में गरज के साथ व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।


इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में भी बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।