home page

IMD Rain Alert: 18 फरवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए दिल्ली यूपी बिहार का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग यानि आईएमडी की ओर से दिल्ली यूपी बिहार के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक देश के 12 राज्यों में जोरदार बारिश होने के आसार है। वहीं दूसरी ओर 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिखाई दे रहा है।
 
 | 
IMD Rain Alert: 18 फरवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए दिल्ली यूपी बिहार का पूर्वानुमान

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली,एक पश्चिमी विक्षोभ अब मोटे तौर पर लांग के साथ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है। उनके प्रभाव के तहत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/मध्यम बिखराव से लेकर काफी व्यापक वर्षा/बर्फबारी के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 12 फरवरी को उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी ,12 फरवरी को उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

IMD Alert: अगले 24 घंटे में बदलेगा इन 10 राज्यों का मौसम, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
IMD Alert, Today Weather Update : उत्तर पश्चिम भारत के राज्य में आज तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। 12 फरवरी तक यह जारी रहेगा जबकि 14 फरवरी तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। शीतलहर की स्थिति से इनकार किया गया है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जबकि पश्चिमी राज्यों में भी मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। मध्य भारत में मध्य प्रदेश में मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। दक्षिणी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा जबकि पूर्वी राज्यों में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD Cold alert: 14 फरवरी से दोबारा बढ़ने लगेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित लद्दाख में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा में दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर पश्चिम हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। पश्चिम हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में तापमान में गिरावट देखी जा रही है जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी और पश्चिमी हिस्सों में भी तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ तीव्रता से कमजोर हो रहा है। 14 फरवरी से पश्चिम हिमालय तक इसके पहुंचने की संभावना जताई गई है। एक बार फिर से हवा की दिशा बदल रही है। तापमान वृद्धि दर्ज की जा रही है। सर्दियों में भी अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। मध्य भारत के अधिकांश हिस्से में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम प्रणाली
देश में 14 फरवरी से पश्चिम हिमालय तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
पंजाब और इससे जुड़े वाले क्षेत्रों में एक प्रेरित चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हो रहे हैं।
हां पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय पर गुजरते हुए पूर्व दिशा की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसके कारण 3 दिनों के बाद इन क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

Marriage Rituals: बेटे की शादी में मां क्यों नहीं जाती बारात? जानिए इसके पीछे का कारण
अगले 24 घंटे में मौसम का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर,गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में मध्यम और तीव्र दर्जे की बारिश और बर्फबारी का पूर्व अनुमान जताया गया है।
उत्तराखंड के कुछ ऐसे में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
अगले 48 घंटे के दौरान असम, मेघालय सहित अरुणाचल प्रदेश में हिमपात सहित भारी बारिश और भूस्खलन की समस्या से लोगों को को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


मौसमी गतिविधि
पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के लिए बालिस्तान, उत्तराखंड, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, सहित हिमाचल प्रदेश में मध्यम दर्जे की बर्फबारी और बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा उत्तराखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वी राज्य में भी मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है। पंजाब, हरियाणा में तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है जबकि उत्तर भारत के सभी राज्यों में और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।

मौसम अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट बारिश या गरज के साथ हिमपात की संभावना है।
पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा संभव है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम और मेघालय में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश या गरज के साथ हिमपात की संभावना है।
पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा संभव है।


उत्तराखंड में भारी बर्फबारी
मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों पर मौसम बदलने लगा है। बद्रीनाथ धाम में 2 फीट से अधिक की बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं चमोली में भी भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। जोशीमठ में रुक-रुक कर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। इसके साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा तीन दिन तक येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 24 घंटे के दौरान सात जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी करते हुए अलर्ट जारी किया गया। औली, हेमकुंड, बदरीनाथ, घाघरिया, फूलों की घाटी सहित ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया।

इन राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख ,हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्व अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही पूर्वी असम, उत्तर हिमालय पश्चिम बंगाल, उत्तर पंजाब में भी आज मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है। अगले 84 घंटे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

यूपी में बढ़ेगी गर्मी
राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है।  दिन के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है।वहीं धीरे-धीरे गर्मी भी बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। ईरान के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में काम हवा का दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। 11 से 14 फरवरी तक हवाओं का असर देखने को मिलेगा। तेज हवाएं चलने के साथ ही तेज धूप खिली रहेगी।

पश्चिमी यूपी में तेज हवा की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम शुष्क बना रहेगा तभी से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है हालांकि फिलहाल मौसम में कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे।

बिहार में भी तापमान में गिरावट 
बिहार में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ क्षेत्रों में हालांकि तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी जाएगी। इसके साथ ही उसका हवाएं चलेंगी। जिसके कारण मौसम में उमस देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गर्मी का आगमन शुरू हो गया।

राजस्थान एक बार फिर से ठंड बढ़ने का पूर्व अनुमान
राजस्थान एक बार फिर से ठंड बढ़ने का पूर्व अनुमान जताया गया है। 16 फरवरी तक राजस्थान में सर्द हवा का असर रहेगा। कोटा में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण राजस्थान सर्द हवा देखने को मिलेगी। 16 फरवरी तक इसका असर रहने के आसार जताए गए हैं। कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं चित्तौड़गढ़, सीकर, अजमेर, गंगानगर में भी तापमान में गिरावट रहने के साथ ही कोहरा देखने को मिल सकता। हालांकि शीत लहर की संभावना से इनकार किया गया है। 18 फरवरी के बाद राजस्थान के तापमान में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।