UP के इस शहर में अब और महंगी हो जाएगी जमीन, इतने बढ़ेंगे रेट
UP News - उत्तर प्रदेश के जिले में अगले सप्ताह से जमीन के नए सर्किल रेट लागू हो रहे हैं, जिससे जमीन की कीमतें इतने प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी। कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 18% तक हो सकती है। यह बदलाव उन जमीन मालिकों (land owners) के लिए फायदेमंद होगा जो अपनी जमीन बेचना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें बेहतर कीमत मिलेगी-
HR Breaking News, Digital Desk- (UP News) उत्तर प्रदेश के जिले में अगले सप्ताह से जमीन के नए सर्किल रेट लागू हो रहे हैं, जिससे जमीन की कीमतें 15% तक बढ़ जाएंगी। कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 18% तक हो सकती है। यह बदलाव उन जमीन मालिकों (land owners) के लिए फायदेमंद होगा जो अपनी जमीन बेचना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें बेहतर कीमत मिलेगी। वहीं, जमीन खरीदने वालों को अब 15% अधिक खर्च करना पड़ेगा। इसलिए, जमीन खरीदने और बेचने वाले दोनों को इन नए रेट्स का ध्यान रखना होगा।
पिछले छह महीनों से चल रहा ज़मीन सर्वेक्षण पूरा हो गया है। इसके चलते जून में ज़िलों के लिए नए सर्किल रेट लागू होने थे, लेकिन ज़मीन अधिग्रहण का भुगतान बाकी होने के कारण इसे टाल दिया गया था। अब ज़िला प्रशासन और उप-निबंधक कार्यालय नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस कदम से पुराने रेट के हिसाब से होने वाले ज़मीन अधिग्रहण (land acquisition) और भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह से जिले में नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे। जिले भर की जमीनों के 15 से 18 प्रतिशत तक मूल्य बढ़ाए गए हैं। अधिकतर जमीनों के 15 प्रतिशत तक ही मूल्य बढ़े हैं जबकि जहां सबसे ज्यादा महंगी जमीन है, वहां पर 18 प्रतिशत तक मूल्य बढ़ा दिए गए हैं। इसका फायदा उन जमीन मालिकों को सबसे ज्यादा होगा, जो किसी कारण बस अपनी जमीन बेचना चाह रहे हैं। अब उन्हें नए सर्किल रेट के हिसाब से जमीन का पैसा मिलेगा लेकिन अब उन लोगों के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी जो लोग जमीन खरीदने का विचार बना रहे हैं। उन्हें अब नए सर्किल रेट के अनुसार जमीनों का भुगतान करना पड़ेगा।
शहर के आसपास इलाके के लोगों को सबसे ज्यादा होगा लाभ-
शहरी क्षेत्रों के आसपास आजकल ज़मीन की खरीद-फरोख्त बढ़ रही है, खासकर बाईपास और प्रमुख हाइवे पर। व्यापारी अपने लिए नए ठिकाने की तलाश में हैं, जिससे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे (Moradabad-Farrukhabad Highway), आंवला, बरेली, उझानी, उसहैत, और अलापुर जैसे मार्गो पर ज़मीनों की मांग बढ़ गई है। नए सर्किल रेट (new circle rate) लागू होने से इन क्षेत्रों में ज़मीनें महंगी होंगी, जिससे प्लॉटिंग करने वाले लोगों को ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा और उन्हें नए रेट के हिसाब से भुगतान मिलेगा।
