home page

MP Monsoon 2023 : मध्यप्रदेश में 5 साल में पहली बार इतना लेट आएगा मॉनसून

मध्यप्रदेश में मानसून भले ही 24 से 25 जून तक आए, लेकिन प्रदेश में आंधी और पानी का दौर जारी है। मंगलवार दोपहर 1 बजे भोपाल में बादल छाए गए। आधे घंटे बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। आइए जानते है मौसम के बारे में ताजा अपडेट।
 
 | 

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज पानी गिरा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून 8 जून तक केरल पहुंच सकता है। इस कारण यह प्रदेश में भी देरी से पहुंचेगा। हालांकि, इस बीच प्रदेशभर में आंधी, बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है।

प्रदेश में मानसून की एंट्री खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते हो सकती है। पिछले साल भी मानसून यहीं से आया था। पहले केरल में 4 जून और MP में 18 से 20 जून तक मानसून के आने का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन मानसून लेट हो गया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अब मानसून 4 दिन लेट हो जाएगा। इसका असर मध्यप्रदेश में भी पड़ सकता है।

7th Pay Commission: कर्मचारियों के ल‍िए गुड न्यूज, DA के ल‍िए होगी पैसो की बार‍िश

मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो इससे पहले 2018 में 26 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। इस बार यदि मानसून लेट होता है, तो पांच साल में पहली बार ऐसा होगा, जबकि मानसून 25 जून तक प्रदेश में आया हो। पिछले साल 16 जून को ही मानसून प्रदेश में एंटर हो गया था ओर 14 अक्टूबर तक बरसा था। मौसम वैज्ञानिक जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि मानसून के 24-25 जून तक प्रदेश में आने की संभावना है।


भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर में भी होगी देरी


पिछले साल भोपाल में 20 जून को मानसून आ गया था। इंदौर में 17 जून, ग्वालियर में 30 जून और जबलपुर में 17 जून को मानसून ने एंट्री की थी। वहीं, 1 जुलाई को प्रदेश में मानसून पहुंच गया था। इस बार मानसून के लेट होने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी मानसून देरी से एंटर होगा।

खंडवा, खरगोन-बुरहानपुर के रास्ते आएगा मानसून


प्रदेश में मानसून की एंट्री खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते हो सकती है। पिछले साल भी मानसून यहीं से आया था। बड़े शहरों में इंदौर-भोपाल में सबसे पहले आएगा, फिर जबलपुर और ग्वालियर में बादल बरसेंगे।

प्रदेश में बारिश-आंधी के सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में बारिश


मौसम वैज्ञानिक विश्वकर्मा ने बताया कि साउथ वेस्ट राजस्थान और नार्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर अभी चक्रवाती घेरा है। इस कारण अगले 72 घंटों में श्योपुरकलां, धार, बैतूल, रायसेन, इंदौर, भिंड, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नीमच, सागर, रतलाम, दमोह, सिवनी और मंदसौर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, ओले गिरने का अनुमान नहीं है। यहां 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकता है। गरज-चमक और आंधी चलने के दौरान लोगों को सावधान रहने की बात मौसम विभाग ने कही है।

extramarital affair : होटल में आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने बनाया वीडियो


टीकमगढ़ सबसे गर्म शहर रहा, पारा 44 डिग्री


सोमवार को कई टीकमगढ़, जबलपुर, सीधी, दमोह, खरगोन समेत 11 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। टीकमगढ़ में पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया। सीधी, दमोह और खरगोन में तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम 34.6 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश में कुछ शहरों में हल्की बारिश भी हुई। भोपाल में मौसम साफ रहा।