hrbreakingnews.com

MP News : मध्य प्रदेश में बिछेगी रेलवे की तीसरी लाइन, 2500 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च, सफर होगा सुहावना

MP Railway project : मध्य प्रदेश में लगातार नए नए हाईवे और एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा है। लेकिन अब यहां पर रेलवे लाइन कर  अब यहां पर तीसरी नई रेलवे लाइन (New railway line) को बिछाया जाने वाला है। नई रेलवे लाइन को बिछाने में कुल 2500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं रेल लाइन के बन जाने की वजह से लोगों का सफर और भी ज्यादा सुहावना हो जाएगा।

 
MP News : मध्य प्रदेश में बिछेगी रेलवे की तीसरी लाइन, 2500 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च, सफर होगा सुहावना

HR Breaking News (New railway line in MP) मध्य प्रदेश में अब तीसरी नई रेलवे लाइन को बिछाने की तैयारी की जा रही है। इस रेलवे लाइन (railway line in MP) को बिछाने में कुल 2500 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। इसके अलावा रेल लाइन के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है और रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 


इटारसी-आमला की बनेगी तीसरी लाइन

 

मध्य प्रदेश में इटारसी से आमला के बीच 130 किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन को बिछाने की तैयारी शुरू की जा रही है। यहां पर मिट्टी का बेस बनने लग चुका है। इसके बाद आगे का कार्य शुरू किया जा चुका है। यह प्रोजेक्ट (MP Railway project) एमपी के लिए अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।


जमीन अधिग्रहण की शुरू होगी प्रक्रिया

इटारसी से आमला के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाए जाने के लिए नर्मदापुरम और बैतूल जिले में किसानों की जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। इसके बाद ही तीसरी रेल लाइन (MP third rail line) का कार्य शुरू किया जा चुका है। इससे पहले भोपाल से इटारसी के बीच तीसरी लाइन का निर्माण किया जा चुका है।

2 जिले को किया जाएगा शामिल

आमला से इटारसी के बीच बिछ रही तीसरी रेल लाइन का यह प्रोजेक्ट बड़ा है, जिसमें बैतूल जिले की 3 तहसीलों में आने वाले 40 गांवों की 16.036 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित (land acquired) किया गया है। इसकी वजह से 290 किसानों को मुआवजा दिया गया है। इसके अलावा नर्मदापुरम जिले में भी यह प्रक्रिया हो चुकी है।


सुरंग का भी होगा निर्माण

एक्सपर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि इटारसी और आमला तीसरी रेल लाइन में मरामझिरी-धाराखोह घाट सेक्शन (Maramjhiri-Dharakhoh Ghat section) के बीच 1.40 किलोमीटर की लंबी सुरंग का निर्माण होने वाला है। हालांकि इसमें कई पुल और पुलियाओं का भी निर्माण किया जाएगा। ऐसे में तीसरी लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है।

ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी

इस तीसरी लाइन के पूरा होने से ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी, क्योंकि तीसरी लाइन (rail line) बिछने से मालगाड़ियों को दिक्कत नहीं होने वाला है। यात्री गाड़ियों को आसानी से ग्रीन सिंग्नल देगी। ऐसे में इटारसी आमला के बीच तेजी से तीसरी लाइन पर कार्य किया जा रहा है।

यहां पर बनाई जाएगी तीसरी रेल लाइन

जानकारी के लिए बता दें कि इटारसी से नागपुर के तक तीसरी रेल लाइन को बिछाने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले चरण में इटारसी से आमला के बीच कार्य किया जा रहा है। रेलवे का यह प्रोजेक्ट (New railway project) 2525.73 करोड़ रुपए का रहेगा। इसकी वजह से बड़ा फायदा होगा। फिलहाल जो रेल लाइन है, उसके समानांतर ही तीसरी लाइन बिछाई जा रही है।


ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार

इटारसी से नागपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का कार्य पूरा किये जाने के बाद यात्री ट्रेनों को तेजी से क्लीयरंस मिलने वाला है। क्योंकि यह एक वस्यतम रूट है, जिस पार मालगाड़ियों की संख्या भी ज्यादा होती है, ऐसे में इस रूट (railway new route) पर तीसरी लाइन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसकी वजह से केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद काम भी तेजी से शुरू हो रहा है।