home page

Delhi Metro का बड़ा अपडेट, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन हुआ बंद

Delhi Metro Update : दिल्‍ली मेट्रो का लगातार विस्तर हो रहा है। अब यहा पर यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से दिल्ली में मेट्रो की सुविधा पहुंचने में अस्मक्ष रहने वाली है। यहां पर यातायात सुविधा (Facilities in Delhi Metro) पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसकी वजह से दिल्ली के लोगों को काफी परेशानी हो रहा है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Delhi Metro का बड़ा अपडेट, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन हुआ बंद

HR Breaking News (Delhi Metro News)। लगातार हो रही बारिश की वजह से आमलोगों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने भी बारिश की वजह से एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल दिल्‍ली मेट्रो ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन (Yamuna Bank Metro Station) को बंद कर दिया है। इसकी वजह से यहां पर जाने वाले लोगों की परेशानी में इजाफा देखने को मिल रहा है और लोगों को सफर करने में भी मुश्किल हो रही है। आइए जानते हैं दिल्‍ली मेट्रो के इस अपडेट के बारे में पूरी डिटेल।

 

 

हजारों लोग रोज करते हैं ट्रेवल

यमुना में बाढ़ आने की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्‍टेशन को आमलोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्‍टेशन और नोएडा (Noida News) जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि आनंद विहार टर्मिनल देश की राजधानी दिल्‍ली के बड़े रेलवे स्‍टेशनों में से एक है।

यहां से मुख्‍य रूप से पूरब यानी यूपी-बिहार के लिए ट्रेनें जाती हैं, ऐसे में रोजना सैकड़ों-हजारों की तादाद में लोग आनंद विहार मेट्रो स्टेशन जाते हैं। यह मेट्रो स्‍टेशन राजीव चौक-यमुना बैंक-वैशाली सेक्‍शन पर पड़ता है। इसके अलावा दूसरी ओर यमुना बैंक (Yamuna Bank) से ही नोएडा के लिए मेट्रो ट्रेनें जाती हैं। इस रूट पर हर दिन हजारों की तादाद में कामकाजी लोग ट्रैवल करते हैं।

ब्‍लू लाइन रूट का होगा निर्माण

जानकारी के लिए बता दें कि यमुना बैंक मेट्रो स्‍टेशन दिल्‍ली मेट्रो के ब्‍लू लाइन रूट पर आता है और बड़ा इंटरचेंज स्‍टेशन रहता है। यहां से उत्‍तर प्रदेश के दो बड़े जिले (Ghaziabad and Gautam Buddha Nagar) मेट्रो से कनेक्‍ट किये जाते हैं। गाजियाबाद और नोएडा दिल्‍ली-एनसीआर के दो बड़े शहर होने के साथ कमर्शियल हब भी हैं।

यमुना बैंक से एक रूट लक्ष्‍मी नगर, आनंद विहार टर्मिनल होते हुए वैशाली (Gaziyabad news) तक जाता है। इसी सेक्‍शन पर आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्‍टेशन और बस अड्डा आता है। इस स्थिति में मेट्रो के इस रूट पर बड़ी संख्‍या में लोग यात्रा करते हैं। इसके अलावा दूसरी ओर यमुना बैंक से ही अक्षरधाम, मयूर विहार होते हुए मेट्रो ट्रेन नोएडा इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी (Noida Electronic City) तक पहुंच जाती है।

DMRC ने दी जानकारी

इससे पहले दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC Latest Update) की ओर से यमुना बैंक को आमलोगों के लिए बंद करने को लेकर औपचारिक तौर पर बयान को जारी किया गया है। इसको लेकर बयान में बताया गया है कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग फिलहाल दुर्गम हो गए है। ऐसे में अपनी यात्रा की योजना (DMRC New Project) उसी के मुताबिक बनानी चाहिए। वैकल्पिक मार्गों पर भी विचार करना होगा। हालांकि, स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध होने वाली है।

यमुना नदी ने धारण किया विकराल रूप

यमुना नदी ने विकराल रूप को धारण कर लिया है, इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर में बाढ़ लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। दिल्ली के सोनिया विहार और गाजियाबाद से लगे हुए बदरपुर गांव के लोगों को रेस्क्यू कराकर दिल्ली सरकार (Delhi government) के टेंटो में रखा जाने वाला है।

इनमें बुजुर्ग महिलाएं और बच्चों को भी शामिल किया गया है। यह गांव दिल्ली क्षेत्र में पड़ता है। हालांकि इसके तीन ओर का हिस्सा गाजियाबाद में आने वाला है। यमुना नदी (Yamuna River) का पानी घरों में घुसने लग गया है। इसके बाद सड़क के किनारे तक जा पहुंचा है, इसकी वजह से टेंटो को बाढ़ के पानी से दूर रखा गया है।