home page

New City in UP : यूपी के नक्शे में 14,480 हेक्टेयर भूमि पर दिखेगा एक और नया शहर, ड्राफ्ट पर लगी मुहर

City in UP :यूपी में पिछले काफी समय से प्रगति कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। यूपी में अब एक और शहर नया शहर बसने की तैयारी हो रही है। इसके लिए सरकार 14,480 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण (Land acquisition) करने वाली है। बता दें कि इसके ड्राफ्ट पर भी मुहर लग गई है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
 | 
New City in UP : यूपी के नक्शे में 14,480 हेक्टेयर भूमि पर दिखेगा एक और नया शहर, ड्राफ्ट पर लगी मुहर

HR Breaking News (Land acquisition for New City in UP) उत्तर प्रदेश में लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए योगी सरकार लगातार नए नए शहरो का निर्माण कर रही है। अब यहां पर एक ओर नया शहर (New City in UP) बसाने की कदम उठाया जा रहा है।

 

इसके लिए 14,480 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। इस योजना का उद्देश्य राज्य के आर्थिक और शहरी विकास को नई दिशा देना है। इसके अलावा नए शहर के बनने की वजह से न सिर्फ विकास को नई दिशा मिलेगी बल्कि रोजगार के भी नए नए मौके बनने वाले हैं। 

 


इस शहर का होगा निर्माण

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA New Project) ने नया आगरा बसाने का मास्टर प्लान 2041 की तैयारी करनी शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 14,480 हेक्टेयर में न्यू आगरा अर्बन सेंटर को बसाया जाएगा। इसके अलावा शनिवार को यीडा बोर्ड की 86वीं बैठक में ड्राफ्ट पर मुहर लगा दी गई है।

यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक कुमार ने ड्राफ्ट का परीक्षण स्कूल ऑफ प्लानिंग दिल्ली (New Agra Urban Center) और सेंटर फॉर इनवायरॉनमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईपीटी) अहमदाबाद से कराने के निर्देश जारी कर दिये है।


एक साथ रह सकेंगे 16.50 लाख लोग

न्यू आगरा की ड्राफ्ट रिपोर्ट में 15 अध्याय को तैयार किया जाएगा। इसके अलावा इस शहर में लगभग 16.50 लाख आबादी आराम से रह सकेगी। न्यू आगरा (New Agra Project) में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए यमुना और करबन नदी के बीच एक विशाल जलाशय बनाया जाएगा। अलीगढ़, हाथरस, खंदौली होते हुए करबन नदी कुबेरपुर के पास झरना नाला से यमुना में मिलती है।
 


न्यू आगरा अर्बन सेंटर होगा विकसित

एडीएम वित्त ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड बैठक में ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) पर भी चर्चा की जा रही है। ताजमहल से 60 किमी. परिधि को पर्यावरण दृष्टि से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Latest Decision) ने संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस स्थिति में न्यू आगरा अर्बन सेंटर टीटीजेड में सिर्फ गैर प्रदूषणकारी गतिविधियों ही संचालित की जाने वाली है।


इतनी भूमि का होगा अधिग्रहण

न्यू अर्बन सेंटर में 3,527 हेक्टेयर जमीन आवासीय भू-उपयोग, 648 हेक्टेयर व्यावसायिक और 3,025 हेक्टेयर औद्योगिक भू-उपयोग की जाने वाली है। इसके अलावा मिश्रित भू-उपयोग (mixed land use) 812 हेक्टेयर रहने वाला है।

पर्यटन के लिए यहां 680 हेक्टेयर और ग्रीन बेल्ट के लिए 2,325 हेक्टेयर भूमि आरक्षित कर दी गई है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन के लिए 2,189 हेक्टेयर, लॉजिस्टिक पार्क के लिए 158 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। 78.02 हेक्टेयर (Land acquisition) में वाटर बॉडी का प्रावधान है।