home page

UP में बसाया जाएगा नया हाईटेक शहर, 20 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

UP New City : उत्तर प्रदेश में कई शहर पहले ही हाईटेक हो चुके हैं, अब एक और नया हाईटेक शहर (UP new hightech city) बसाया जाएगा। इसके लिए 20 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस नए शहर में लोगों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश में कहां पर बसाया जाएगा यह शहर।

 | 
UP में बसाया जाएगा नया हाईटेक शहर, 20 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

HR Breaking News (UP News)। देश में अब उत्तर प्रदेश शहरी विकास के मामले में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार अब राज्य में ग्रेटर नोयडा की तर्ज पर नया शहर (UP ka nya city) बसाने की दिशा में कार्य कर रही है। यह शहर अन्य शहरों की तुलना में अधिक हाईटेक होगा। इसके लिए 20 गांवों की जमीन का अधिग्रहण (land acquisition for new city) किया जाएगा। इस नए शहर के बसने से उत्तर प्रदेश में एक नए युग की शुरुआत होगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने भी कई कदम आगे बढ़ाए हैं।

 


यहां बसाया जाएगा नया शहर -

 


सरकार के प्रोजेक्ट (UP new city project) के अनुसार मुरादनगर क्षेत्र के 20 गांवों को जोड़ते हुए ‘ग्रेटर गाजियाबाद’ (Greater Ghaziabad) नाम से नया शहर बसाए जाने की योजना है। उत्तर प्रदेश में इस नए शहर में शामिल 175 वार्ड होंगे और 20 गांवों की जमीन का इसके लिए अधिग्रहण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM yogi) के निर्देशों के बाद यह योजना तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन सहित कई विभाग इस शहर को बसाने के लिए तमाम प्रक्रियाएं पूरी करने में लगे हैं।

 

ये बड़े गांव शामिल होंगे नए शहर में-

 


ग्रेटर गाजियाबाद के बनने के बाद प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP News) की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। अब मुरादनगर के साथ-साथ खोड़ा, लोनी, डासना नगर पंचायत के क्षेत्र भी ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) में शामिल होंगे। शुरू में नजदीकी 13 गांवों को मिलाकर नया शहर बसाने की योजना था लेकिन बाद में सर्वे कर 20 गांवों इस योजना में शामिल किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

प्रशासनिक स्तर पर भी काम शुरू-


इस नए शहर को बसाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए मास्टर प्लान (new city master plan) तैयार कर लिया गया है। ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad news) का प्रबंधन कमिश्नरेट सिस्टम के तहत होगा और इसका संचालन सचिव स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा। इस नए शहर को तीन ज़ोन में बांटते हुए आईएएस स्तर के अधिकारियों को इनकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

मास्टर प्लान किया तैयार -


इस नए शहर को बसाने के मास्टर प्लान (Greater Ghaziabad master plan) में गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदी नगर (modi nagar UP) को तो पूर्व में ही शामिल किया जा चुका है। अब आगे की प्रक्रिया में इस नए शहर की सीमा निर्धारित की जा रही है, ताकि शहर (new city in UP) का सही से विकास हो सके। इस शहर की सीमा के लिए सड़क मार्गों को भी आधार बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन इस दिशा में कार्यरत है व रूपरेखा तैयार कर रहा है। लोगों से भी इस बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

सर्वे का काम पूरा -


उत्तर प्रदेश (UP new city) में ग्रेटर गाजियाबाद बसाने के लिए सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे में कई विभागों को लगाया गया था, इस सर्वे की रिपोर्ट (survey for new city) अंतिम चरण में है। सीमा निर्धारण करते हुए नए शहर के प्रशासनिक ढांचे का खाका तैयार किया जाएगा। शहर के आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों का चयन भी अहम कार्य है। इसके बाद इस नए शहर को बसाते हुए विकास की नई दिशा तय की जाएगी।