hrbreakingnews.com

अब Noida के पास नहीं लगेगा जाम, तैयार हो गया है पूरा प्लान

Noida News : बीते कुछ समय में नोएडा शहर एक हाईटेक शहर बनकर उभरा है। यहां पर घरों की डिमांड में भी खूब इजाफा हुआ है। दिल्ली एनसीआर की तरह ही ये भी एक भीड़भाड़ वाला शहर बनकर उभर रहा है। इस वजह से यहां कई जगहों पर ट्रैफिक जाम देखा जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है, लेकिन अब यहां पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए विकास प्राधिकरण (Noida development authority) ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है।

 
Delhi मेट्रो ने बढ़ाई सख्ती, अब रील बनाने वालों पर लिया जाएगा ये एक्शन

HR Breaking News : (Noida News) दिल्ली से सटा होने के चलते नोएडा में सुबह शाम खूब भीड़ देखी जाती है, लेकिन अब नोएडा (Noida News) में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए विकास प्राधिकरण ने एक नया प्लान तैयार किया है। प्राधिकरण के इस प्लान से समय और ईंधन की बचत होने के साथ ही सफर भी आसान और सुविधाजनक बन जाएगा। आइए खबर में जानते हैं प्राधिकरण के इस प्लान के बारे में।

 

 

क्या है सरकार का पूरा प्लान


खासकर तो नोएडा के सेक्टर-18, फिल्म सिटी, DND फ्लाईवे, महामाया फ्लाईओवर और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) पर पर तो लोगों को ट्रेफिक की समस्याओं का सामना करना ही पड़ता है। हाल गौर सिटी का भी यही हाल है।

सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए गौर सिटी-1 और गौर सिटी-2 के बीच एक यूटर्न का निर्माण जाने वाला है। प्राधिकरण ने इस परियोजना के लिए सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी दे दी है और अब गौर सिटी के पास विशेष U-Turn बनाया जा रहा है, इसका फायदा यह होगा कि इससे लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 

क्यों लिया सरकार ने यह निर्णय


गौर करने वाली बात यह है कि गौर सिटी-1 और 2 की 20 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले लोग भी इस रोड (U-Turn built near Gaur City ) का इस्तेमाल कर सकेंगे और साथ ही क्रॉसिंग रिपब्लिक और रिछपाल गढ़ी की ओर जाने वाले लोग भी इस रोड का यूज कर सकते हैं।

ऐसे में पीक समय में ट्रैफिक का अधिक दबाव के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे हजारों लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। इस सड़क पर जो कट बना हुआ है, उसकी वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्राधिकरण ने यूटर्न का निर्माण करने का निर्णय लिया है।

60 मीटर सड़क पर बनेंगे इतने यूटर्न


नोएडा विकास प्राधिकरण (Noida Development Authority) के एसीईओ का कहना है कि यूटर्न के निर्माण के साथ-साथ गौर चौक और तिगरी के बीच के सर्विस मार्ग को भी इस प्लान के तहत चौड़ा किए जाने का प्लान है। यह कदम यातायात को सुगम बनाने के लिए उठाया जाने वाला है। अब यहां यूटर्न बनाने के लिए टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा। गौर चौक और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर भी 2 यूटर्न का निर्माण किया जाने का प्लान है।

यहां के लोगों को आवागमन होगा आसान


सूत्रों के मुताबिक इसके लिए निविदा का प्रोसे स (Tender Process) जल्द ही शुरू किया जा सकता है। इससे क्षेत्र में यातायात की स्थिति में सुधार होने के साथ ही लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। खजूर चौक के पास तिगरी गोलचक्कर से पहले बनने वाले इस यूटर्न से गौर सिटी-2 की ओर से आवागमन आसान हो जाएगा। वाहन चालकों को अब तिगरी गोलचक्कर से घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय बचने के साथ ही जाम की समस्या में कमी आएगी।