home page

PM Modi करेंगे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पुल का उद्घाटन, यहां से गुज़रने के लिए खर्च करने होंगे 250 रूपए

Mumbai news : मुंबई में देश का सबसे लंबा पुल, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक बनकर त्यार हो गया है और ये पुल  पनवेल और दक्षिण-मध्य मुंबई के सेवरी को आपस में जोड़ेगा | आइये विस्तार से जानते हैं इस पुल के बारे में 

 | 

HR Breaking News, New Delhi : भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) पर एक तरफ का टोल 250 रुपये होगा. महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को कार के लिए वन-वे टोल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. अब इस पर आने और जाने के लिए यदि अलग-अलग टोल दिया जाए तो कुल 500 रुपये का भुगतान करना होगा, लेकिन अप-डाउन दोनों के लिए एक साथ टैक्स भरने पर 375 रुपये देने होंगे.

School Holidays : UP, Delhi and Haryana समेत इन जगहों पर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मौसम को देखकर लिया फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को इस पुल का उद्घाटन करेंगे

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 12 जनवरी को इस पुल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद यह ब्रिज आम लोगों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा. पूरी दुनिया में यह ऐसा 10वां सबसे लंबा पुल होगा. वर्तमान में मौजूद देश में सबसे लंबे समुद्र पुल बांद्रा-वर्ली सी लिंक के मुकाबले यह करीब 4 गुना लंबा है.

नवी मुंबई से साउथ मुंबई तक की दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम होगी

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbor Link) 21.8 किलोमीटर लंबा है और रायगढ़ जिले के पनवेल और दक्षिण-मध्य मुंबई के सेवरी को जोड़ेगा. यह पुल मुंबई (mumbai news) के भीतर और बाहर की यात्रा को आसान और तेज करेगा. यह पुल नवी मुंबई से साउथ मुंबई तक की दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम कर देगा. नवी मुंबई (Mumbai Trans Harbor Link) से साउथ मुंबई तक 35 मिनट में पहुंचा जा सकेगा, जबकि अभी इसमें 2 घंटे लग जाते हैं.

इस पुल के निर्माण में 17,843 करोड़ रुपये की लागत आई

School Holidays : UP, Delhi and Haryana समेत इन जगहों पर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मौसम को देखकर लिया फैसला

इस पुल (mumbai news in hindi) के निर्माण में 17,843 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस पुल के शुरू होने से मुंबई के भीतर और बाहर की यात्रा में काफी समय की बचत होगी. यह पुल मुंबई के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

इस समुद्री पुल के निर्माण योजना मुंबई में 70 के दशक की शुरुआत में बनाई गई थी। जो मुंबई को नवी मुंबई से सीधा जोड़े। लेकिन इस योजना की फाइलें एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर धूल खाती रहीं। फिर अप्रैल 2018 में इस परियोजना की जमीनी शुरुआत हुई, काम को गति मिली और यह ड्रीम ब्रिज आकार लेने लगा और अब बनाकर तैयार हो गया।

50 साल पुराना सपना अब सच होने जा रहा है। फिर इस परियोजना का निर्माण 2018 में शुरु हुआ था और इसे 2022 तक पूरा होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई।

भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल (Mumbai Trans Harbor Link) का उद्घाटन 25 दिसंबर को होना था, लेकिन यह तय समय सीमा से चूक गया। पुल ने पिछले एक पखवाड़े में आयोजित भार वहन क्षमता परीक्षणों को पास कर लिया है और वाहनों के आवागमन के लिए खोले जाने के लिए तैयार है।

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक  पर प्रतिदिन 100 किमी प्रति घंटे की गति सीमा के साथ 70,000 से अधिक वाहनों का आवागमन होने की उम्मीद है।

School Holidays : UP, Delhi and Haryana समेत इन जगहों पर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मौसम को देखकर लिया फैसला

17,843 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ये 6-लेन एक्सप्रेस वे वाहन की खराबी (Mumbai Trans Harbor Link) का पता लगाने और कंट्रोल रूम को अलर्ट करने के लिए AI कैमरों से भी लैस होगा।