home page

Relationship : ऐसे पुरुषों पर फिदा हो जाती हैं महिलाएं, रिसर्च में हुआ खुलासा

Relationship Tips : कई बार महिलाएं पहली बार मिलते ही या कुछ बार देखने के बाद पुरुषों के प्रति आकर्षित होने लगती हैं। क्या इसे लॉ ऑफ अट्रैक्शन कहा जा सकता है। लेकिन लड़कों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर वो कौन सी चीज़ है जिससे एक महिला किसी पुरुष की तरफ आकर्षित होती है? कुछ ऐसी बातें हैं जो ये बताती हैं कि वो कौन सी वजहें हैं जिस पुरुषों में पाने पर महिलाएं उनसे आकर्षित होती हैं।

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। अकसर ये बातें होती रहती हैं कि महिलाओं को कैसे मर्द पसंद आते हैं। ये चर्चा का विषय पुरुष वर्ग में ज्यादा होता है। वहीं, रिलेशनशिप के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले भी इस बारे में जानने की कोशिश में लगे रहते हैं। आपको बता दें कि इस विषय पर कई रिसर्च अब तक सामने आ चुके हैं।

अगर आपके भी मन में ये सवाल दौड़ रहा है तो इसका जवाब आपको बेशक चौंका सकता है। क्योंकि यह कहना गलत नहीं होगा कि महिलाओं के प्रति आपकी सोच गलत हो सकती है। आइये आपको बताते हैं महिलाओं को कैसे मर्द पसंद हैं।

Gold Price Today: औंधे मुंह गिरे सोने के भाव, ज्वैलरी बनवाना हो गया इतना सस्ता, चेक करें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

हेलेन ई फिशर बेस्ट सेलिंग राइटर हैं। वे रूटर यूनिवर्सिटी की मानवविज्ञानी भी हैं। उन्होंने अपने रिसर्च के आधार पर कहा है कि महिलाएं अभिव्यक्तियों के आधार पर रिलेशनशिप में आगे बढ़ती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे पुरुष जो दबाव बनाते हैं और ज़बरदस्ती करते हैं, उनसे महिलाएं दूरी बनाकर रहना चाहती हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद हैं जो उन्हें समझें और उनकी बातों को गंभीरता से सुनें न कि इग्नोर करें। हर विषय पर उनसे राय जरूर लें।


एक वक्त था जब महिलाओं को अच्छे पहनावे वाले पुरुष पसंद आते थे। महिलाओं को पुरुषों की कार उनका रहन-सहन और पैसा पसंद आता है। लेकिन आज ऐसा नहीं है, महिलाएं अब पहले से ज्यादा समझदार और शिक्षित हैं। महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं।

रिसर्च में यह सामने आया है कि अगर पुरुष साइकिल से भी चलता है लेकिन उसका व्यक्तित्व अच्छा है तो महिलाएं उनमें दिलचस्पी जरूर दिखाएंगी। महिलाओं को पुरुषों की पर्सनालिटी अच्छी लगती है। ये पुरुष का भोला चेहरा भी हो सकता है जो महिलाओं को पसंद आ सकता है। आपका पहनावा अच्छा होना चाहिए भले ज्यादा महंगा न हो लेकिन सलीका परफेक्ट होना चाहिए।

2010 में 3,770 महिलाओं पर आधारित स्टडी में यह बात सामने आई थी कि महिलाओं को आमतौर पर अपनी उम्र से बड़े पुरुष पसंद आते हैं। मनोवैज्ञानिक फियोना मूर ने तब कहा था कि आत्मनिर्भर महिलाओं को ताकतवर और उनसे उम्र में ज्यादा पुरुष पसंद आते हैं। वैसे यह भी अब साबित हो चुका है कि पुरुष और महिलाओं के बीच रिलेशनशिप में उम्र अब कोई मायने नहीं रखती।

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के 6 भत्तों में बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किया मेमोरेंडम


वहीं, 2013 में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय की स्टडी में यह सामने आया था कि ज्यादातर महिलाओं को साफ-चेहरा, हल्की दाढ़ी, भारी दाढ़ी, या पूरी दाढ़ी के पुरुष पसंद आते हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाओं ने कहा कि उन्हें हल्की दाढ़ी रखने वाले पुरुष पसंद हैं। दयालु, सौम्य स्वभाव, तहजीब और पुरुषों में ख्याल रखने वाला भाव भी रिलेशनशिप में महिलाओं के लिए मायने रखता है।

वो पुरुष जो हंसमुख होते हैं और दूसरों को हंसाते हैं, ऐसे पुरुष भी महिलाओं को पसंद आते हैं। महिलाओं की पसंद की लिस्ट में सेंस ऑफ ह्यूमर भी है।