home page

School holiday in UP : इस ज़िले में जारी हुआ ठंड का Red Alert , स्कूलों में बढ़ा दी छुट्टियां

UP news : यूपी में इन दिनों ठंड का सितम जारी है, पारा लगातार नीचे गिरता जा रहा है जिसकी वजह से बच्चोंऔर बुज़ुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना और भी मुश्किल हो गया है | बहुत सालों बाद ऐसा हुआ है की मौसम विभाग (IMD) ने इस ज़िले में ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जिसके वजह से यहां पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है |

 | 

HR Breaking News, New Delhi : बरेली (up news) में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। वहीं, घने कोहरे और तापमान में लगातार गिरावट के चलते कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।


सर्दी के कारण स्कूलों में पहले से ही अवकाश (school holiday in UP) चल रहा है। कोहरे के कारण धूप न निकलने की वजह से गलन बढ़ रही है। इस वजह से शिक्षक संगठनों ने भी छुट्टियों का समय बढ़ाने की मांग रखी थी। हालांकि डीआईओेएस ने निर्देशों के अनुपालन के लिए स्कूलों को पत्र जारी किया है। अब 16 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। 

Bihar school close : बिहार सरकार ने लिया फैसला, कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, 9वीं से बदलेगी समय सारणी



बरेली में छह साल बाद मकर संक्रांति पर ठंड का रेड अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को दिनभर शहरवासी ठिठुरते रहे। बाजारों में चहल-पहल कम रही। शाम ढलते ही सड़कें सूनी हो गईं। रात में घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही।

रुहेलखंड के कुछ जिलों में पड़ सकता है पाला
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन तक सीवियर कोल्ड डे रहेगा। फिर सतही स्तर पर हवा का रुख बदलेगा। पुरवाई चलने पर हल्की राहत मिलेगी। इसी दौरान रुहेलखंड के कुछ जिलों में शीतलहर से कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका है।

ठंड से बचाव के सुझाव
- वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं, फॉग लाइट जलाएं।
- बेहद जरूरी न होने तक घर से बाहर निकलने से बचें।
- त्वचा रूखी और खुजलाहट हो सकती हैं, क्रीम लगाएं।
- विटामिन सी से भरपूर फल, सब्जियां खाएं। गर्म पानी पीएं।
- गीले कपड़े न पहनें। सुन्न स्थान को गर्म पानी से सामान्य करें।
- हीटर, ब्लोअर, अलाव जलाएं पर वेंटिलेशन बनाए रखें।
- विद्युत और गैस उपकरण प्रयोग करते समय सुरक्षा उपाय करें।

Bihar school close : बिहार सरकार ने लिया फैसला, कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, 9वीं से बदलेगी समय सारणी