Delhi से इन 17 शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, लाखों लोगों को होगा फायदा
Delhi - दो दशक के अंतराल के बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपनी अंतरराज्यीय बस सेवा फिर से शुरू कर दी है। इस योजना को आगे बढ़ाते हुए, डीटीसी अब छह राज्यों के 17 शहरों के लिए 100 ई-बसों का संचालन करेगा। जिसके चलते लाखों लोगों को फायदा होगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) दो दशक के अंतराल के बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपनी अंतरराज्यीय बस सेवा फिर से शुरू कर दी है। हाल ही में यूपी के बड़ौत के लिए छह इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के साथ यह पहल शुरू हुई है।
इस योजना को आगे बढ़ाते हुए, डीटीसी अब छह राज्यों के 17 शहरों के लिए 100 ई-बसों का संचालन करेगा। इस विस्तार योजना को जून में हुई डीटीसी बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिली थी। इन कदमों से दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
दिल्ली सरकार उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के 17 शहरों के लिए ई-बसों का संचालन करेगी। विभाग ने बसों की खरीद और सेवा शुरू करने के लिए अन्य राज्यों के साथ समन्वय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई सेवा शुरू होने के बाद दिल्ली से ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून, अयोध्या, लखनऊ, मुरादाबाद, अलवर, बीकानेर, जयपुर, अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, पानीपत और जम्मू तक सीधी बस यात्रा संभव हो सकेगी। यह कदम न सिर्फ यात्रियों के लिए सफर को आसान बनाएगा बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मददगार होगा।
इस सेवा के लिए खरीदी जा रही बसें 12 मीटर लंबी व एसी होंगी। ये बसें शहर में चलने वाली सामान्य बसों से बेहतर होंगी। इनमें आरामदायक सीटें, ऐप-आधारित टिकटिंग सुविधा (App-based ticketing facility), सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस और पैनिक बटन (Panic Button) जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
यात्रियों की पुरानी पसंद थी डीटीसी-
डीटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवा (DTC inter-state bus service) पहले भी बेहद लोकप्रिय रही है। 2004 तक निगम की बसें दिल्ली से अन्य राज्यों में नियमित रूप से चलती थीं। यात्रियों की पहली पसंद होने के बावजूद, डीजल से सीएनजी में परिवर्तन और दूसरे राज्यों में सीएनजी (CNG) की सुविधा न होने से यह सेवा धीरे-धीरे बंद हो गई। 2010 में पूरी तरह सीएनजी अपनाने के बाद अंतरराज्यीय सेवा भी समाप्त कर दी गई। सरकार को उम्मीद है कि नई ई-बस सेवा (New e-bus service) शुरू होने के बाद लोग निजी कारों की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे।
अन्य शहरों के लिए जल्द मिलेगी हरी झंडी-
अधिकारियों के मुताबिक, नई बसों की खरीद और अन्य राज्यों के साथ समन्वय (Coordination) का काम शुरू हो चुका है। इन बसों की डिलीवरी (delivery of buses) होते ही सेवा चालू हो जाएगी। इससे दिल्ली और आसपास के राज्यों के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों को सीधी, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का एक नया विकल्प मिल सकेगा।
