home page

Haryana में खेल स्टेडियम को किया जाएगा आधुनिक, 1.5 करोड़ से किया जाएगा काया पलट

Haryana - हरियाणा में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार जिले के जर्जर खेल स्टेडियमों को आधुनिक बनाने जा रही है। करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत, नवीनीकरण और सुविधाओं में सुधार किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और संसाधन मिल सकें-

 | 
Haryana में खेल स्टेडियम को किया जाएगा आधुनिक, 1.5 करोड़ से किया जाएगा काया पलट

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) जिले में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े आधा दर्जन राजीव गांधी खेल स्टेडियमों (Rajiv Gandhi Sports Stadium) की अब कायापलट होने जा रही है। सरकार इन स्टेडियमों की बदहाल स्थिति सुधारने के लिए जिले के खेल स्टेडियमों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इस राशि से खेल स्टेडियमों की मरम्मत और इंफ्रास्ट्रक्चर (infrastrucutre) में सुधार किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। इन कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।

लोक निर्माण विभाग ने सभी छह स्टेडियमों के जीर्णोद्धार के लिए एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की ओर से इनके सुधार के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। इस खबर के बाद जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि जिले के अलग-अलग गांवों में अलग-अलग वर्षों में लगभग सात राजीव गांधी खेल स्टेडियम बनाए गए थे। लेकिन समय पर देखरेख नहीं होने के कारण इनकी हालत जर्जर हो गई। इस मुद्दे को हाल ही में दैनिक जागरण की ओर से भी प्रमुखता से उठाया गया था।

सरकार की नई योजना-

अब सरकार ने जिले के पिनगवां, नगीना, फिरोजपुर झिरका स्थित नवाब शमशुद्दीन खेल स्टेडियम, कामेडा गांव के खेल स्टेडियम, तावड़ू के कोटला खंडेवा (Kotla Khandelwa) और झामूवास के खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार (sports stadium renovations) के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। योजना के तहत इन सभी छह खेल स्टेडियमों का नवीनीकरण किया जाएगा।

मरम्मत के साथ-साथ अन्य कमियों को भी योजना के तहत दूर किया जाएगा। सरकार ने छह खेल स्टेडियमों के जीर्णोद्धार (Renovation of six sports stadiums) के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। खेल विभाग की ओर से इन नवीनीकरण कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।

बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग सभी खेल स्टेडियमों का सर्वे कर वहां मौजूद कमियों को दूर करने के लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा है। यह प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद टेंडर जारी कर स्टेडियमों में आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएंगे।

मेवात में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की तैयारी-

 इस योजना का मकसद मेवात में खेलों को बढ़ावा (Promotion of sports in Mewat) देना है। खेल प्रेमी अकरम खान, मुबीन, सुनील कुमार और महेंद्र सिंह का कहना है कि देर से ही सही, लेकिन आखिरकार सरकार ने जिले के खेल स्टेडियमों को ठीक कराने की दिशा में कदम उठाया है।

खिलाड़ियों का कहना है कि मेवात में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अगर यहां सही ढंग से प्रशिक्षण की व्यवस्था हो, तो राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी (national level players) तैयार हो सकते हैं। खेल प्रेमियों ने सरकार से मांग की है कि यहां जल्द से जल्द योग्य खेल कोचों की नियुक्ति भी की जाए।