home page

दिन में धूप मगर रात में बढ़ रही ठंड से लोग परेशान, हरियाणा में जानें कब से हैं बारिश के आसार

राज्य में दो फरवरी तक आमतौर पर मौसम खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहने की संभावना है। तीन फरवरी से दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है।
 | 

दिन में धूप निकलने के बाद एक तरफ तो दिन का तापमान सामान्य के बराबर पहुंच गया है। वहीं रात्रि तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हिसार में रात्रि तापमान सामान्य से छह डिग्री कम होकर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गाय है। दिन के समय आठ घंटे धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है।

ये भी पढ़ें.....

हरियाणा के इस जिले में मौजूद है अंग्रेजों के जमाने की जेल

सर्दी के दिनों में दिन का तापमान जब भी बढ़ता है रात्रि तापमान में उतनी ही कमी देखने को अक्सर मिलती है। जनवरी का महीना समाप्त होने वाला है ऐसे में अधिकांश दिन रात्रि तापमान अधिक ही रहा। अब रात्रि तापमान में गिरावट एक बार फिर शून्य तक पहुंचने को तैयार है। आगामी दिनों में दिन भी में सर्दी का अहसास होगा। क्योंकि मौसम विज्ञानियों ने मौसम में बदलाव की संभावना जता दी है।

ये भी पढ़ें.....

हरियाणा में धूप निकलने से सर्दी से राहत, फिर सक्रिय होगा पश्चिमि विक्षोम


तीन फरवरी से दिन के तापमान में आ सकती है कमी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में दो फरवरी तक आमतौर पर मौसम खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहने की संभावना है। तीन फरवरी से दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें.....

हरियाणा के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नई पेंशन स्कीम के तहत सरकार देगी चार प्रतिशत ज्यादा अंशदान


पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बूंदाबांदी की संभावना

तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। इस के प्रभाव से राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में तीन फरवरी रात्रि व चार फरवरी को बादलवाई और कहीं -कहीं गरज चमक व हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।