home page

हिसार में स्कूल प्रिसिंपल की संदिग्ध मौत: सुबह करने निकले थे सैर, दोपहर को नहर के पुल में फंसा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के हिसार में निजी स्कूल के प्रिंसिपल का शव मिला है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय वोमेश महतानी पटेल नगर में भारत हाई स्कूल चलाते है। घर वालों के अनुसार वोमेश महतानी सुबह सैर पर निकले थे। उसके बाद घर नही लौटे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 | 

हरियाणा के हिसार शहर में निजी स्कूल प्रिंसिपल का शव सरसाना माइनर से बरामद हुआ है। मृतक 55 वर्षीय वोमेश महतानी पटेल नगर में भारत हाई स्कूल चलाते थे। वोमेश महतानी पटेल नगर स्थित अपने घर से सुबह सैर करने निकले थे और उसके बाद से घर नहीं लौटे।

पातन गांव के सरकारी स्कूल में साइंस टीचर के साथ मारपीट

दोपहर बाद वोमेश महतानी का शव सरसाना माइनर में गंगवा गांव के पास पुल के नीचे फंसा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वोमेश महतानी ने सुसाइड किया है या उनकी हत्या हुई है या कोई हादसा है, इस बारे में अभी स्थित स्पष्ट नहीं हुई है। महतानी के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।

फतेहाबाद में टीचर की हत्या:स्कूल से निकलते ही बरसाई बदमाशों ने गोलियां, कमरे के गेट में तोड़ा दम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, वोमेश महतानी बीते कई साल से पटेल नगर में अपना स्कूल चला रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता व मेहनती होने के कारण एरिया में उनका व उनके स्कूल का अच्छा मान-सम्मान था।

वोमेश महतानी का बेटा किसी दूसरे शहर में रहता है। वह खुद और उनकी पत्नी पटेल नगर में ही रहते हैं। सुबह वोमेश महतानी लॉअर व नीले रंग की शर्ट पहनकर घर से निकले थे। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से वोमेश महतानी बीते कई दिनों से परेशान चल रहे थे।