home page

UP में इस जगह बसाया जाएगा नया हाईटेक शहर, 6000 एकड़ में फैला होगा

UP News - उत्तर प्रदेश में एक विशाल नई टाउनशिप का निर्माण होने जा रहा है, जो 6,000 एकड़ में फैली होगी. यह टाउनशिप उस क्षेत्र में विकसित की जा रही है जहां लगभग 40 साल पहले इसी तरह की एक टाउनशिप (township) बसाई गई थी. बता दें कि इसके लिए जमीन का सर्वे भी शुरू किया जा चुका है- 

 | 
UP में इस जगह बसाया जाएगा नया हाईटेक शहर, 6000 एकड़ में फैला होगा

HR Breaking News, Digita Desk- (UP News) उत्तर प्रदेश में एक विशाल नई टाउनशिप का निर्माण होने जा रहा है, जो 6,000 एकड़ में फैली होगी. यह टाउनशिप उस क्षेत्र में विकसित की जा रही है जहां लगभग 40 साल पहले इसी तरह की एक टाउनशिप बसाई गई थी. इस नई टाउनशिप में लोगों के लिए आवासीय और वाणिज्यिक प्लॉट (Residential and Commercial Plots) दोनों उपलब्ध होंगे.

ये टाउनशिप लखनऊ के बक्शी का तालाब (BKT) एरिया में बसने जा रही है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस 6,000 एकड़ की टाउनशिप का प्लान बना लिया है. इसके लिए जमीन का सर्वे भी शुरू किया जा चुका है.

 

कहां-कहां की जमीन आएगी शहर के हिस्से में?

एलडीए के वाइस प्रेसिडेंट प्रथमेश कुमार का कहना है कि इस योजना के लिए बीकेटी क्षेत्र के 14 गांवों की जमीन चिन्हित कर ली है. इनमें भौली, बौरुमाऊ, धतिंगरा, गोपरामऊ, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर और पल्हरी शामिल हैं. ये टाउनशिप लखनऊ से सीतापुर की तरफ जाने वाले रोड पर विकसित होगी.

उन्होंने कहा कि टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया (land acquisition process) को तेज करने के लिए 5 सीनियर ऑफिसर की एक कमेटी बनाई गई है. सचिव विवेक श्रीवास्तव कमेटी के अध्यक्ष हैं. एलडीए ने 3 मार्च को ही इन गांवों की जमीन अधिग्रहण का आदेश जारी कर दिया था.

40 साल बाद सीतापुर रोड पर नई योजना-

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) लगभग 40 साल बाद सीतापुर रोड पर एक नई टाउनशिप (new township) विकसित कर रहा है. जानकीपुरम और जानकीपुरम एक्सटेंशन के बाद, यह नई योजना लखनऊ के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट (commercial plot) प्रदान करेगी. इस परियोजना से शहर का तेजी से विस्तार होगा, जिससे लखनऊ निवासियों को बेहतर जीवनशैली मिलेगी.

वैसे भी उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर लखनऊ से सटे जिलों के कुछ एरिया को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाने की योजना बनाई है. इस नई बसावट की योजना को इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा माना जा रहा है.