home page

Haryana में अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया तेज, जिले में नेशनल हाईवे किनारे चला बुलडोजर

Haryana - हरियाणा में अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। जिले में नेशनल हाईवे के किनारे बनी अवैध कॉलोनियों (illegal colonies) पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। अधिकारियों ने प्लॉटों की नींव और निर्माण कार्य ध्वस्त किए, साथ ही ऐसे निर्माणों को रोकने के लिए भविष्य में भी सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया-

 | 
Haryana में अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया तेज, जिले में नेशनल हाईवे किनारे चला बुलडोजर

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में जीटी रोड (GT Road in Gannaur area of ​​Sonipat) के साथ लगते बाय रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने कड़ा कदम उठाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी के प्लॉटों की डाली गई नींव, पोल और अन्य निर्माण कार्यों को जेसीबी मशीन (JCB Machines) की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। 

बाय रोड पर कृषि योग्य भूमि पर कालोनाइजरों (colonizers on agricultural land) द्वारा अवैध रूप से प्लॉट काटने की तैयारी की जा रही थी। कई प्लॉटों की नींव भी पहले ही भर दी गई थी। इस मामले की सूचना गढ़ी केसरी निवासी उमेश ने जिला नगर योजनाकार विभाग को दी थी, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया।

शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और कार्रवाई की। हालांकि, शिकायतकर्ता उमेश का आरोप है कि कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त नहीं किया गया। उनका कहना है कि कुछ हिस्सों को अभी भी बरकरार रखा गया है। इसी संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री विंडो (CM window) पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

उमेश ने आरोप लगाया कि कालोनाइजर कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग (Illegal plotting on agricultural land) कर लोगों को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन प्लॉटों पर बाद में कोई भी सरकारी या विभागीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, जिससे खरीदारों को भविष्य में गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ (against illegal colonies) कठोर और संपूर्ण कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।