hrbreakingnews.com

UP 8th CPC Update : उत्तर प्रदेश में नया वेतन आयोग लाएगा कर्मचारियों की खुशहाली, सैलरी बढ़ौतरी कर देगी हैरान

UP Employees Salary Hike : उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों के लिए सैलरी में इतनी बढ़ौतरी होने वाली है कि आपको हैरान कर देगी। केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए यह बड़ा महत्वपूर्ण अपडेट होगा। 

 
UP 8th CPC Update : उत्तर प्रदेश में नया वेतन आयोग लाएगा कर्मचारियों की खुशहाली, सैलरी बढ़ौतरी कर देगी हैरान

HR Breaking News (UP Employees Salary) उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से लगातार कर्मचारियों के हित में कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की ओर से एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कर्मचारियों की सैलरी में इतना इजाफा होगा कि कर्मचारियों ने खुद भी नहीं सोचा होगा। इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आ गई है। 

 


लाखों कर्मचारियों की नजरें टिकी 


आठवें वेतन आयोग की प्रतीक्षा उत्तर प्रदेश (UP Govt) के लाखों कर्मचारी कर रहे हैं। आठवां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों को अच्छा खासा लाभ होने वाला है। इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। देश में नया वेतन आयोग लागू होने वाला है, जिससे करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। 

 


कर्मचारियों में सैलरी को लेकर उत्सुकता 


उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की सैलरी (UP Employees Salary Hike) को लेकर उत्सुकता नजर आ रही है। कर्मचारियों को उत्सुकता है कि सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। सीनियर क्लर्क के पद पर काम करने वालों के लिए एक रिकॉर्ड आया है, जिसके अनुसार बताया जा रहा है कि सीनियर क्लर्क की सैलरी में बड़ी संख्या में इजाफा होगा। 


लेवल 5 में आती है सीनियर कर्ल्क की सैलरी 


उत्तर प्रदेश में सीनियर क्लर्क की सैलरी (Senior Clerk Salary) लेवल 5 में आती है। सीनियर क्लर्क की नौकरी करने वालों को फिलहाल 29200 बेसिक वेतन मिलता है। कर्मचारियों की सैलरी में अलाउंस भी जुड़ते हैं। कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा भी होने वाला है। 

फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ेगी सैलरी 


आठवें वेतन आयोग (New Pay Commission UP) में कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ाई जाएगी। सातवें वेतन आयोग में भी कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही बढ़ी थी। फिटमेंट फैक्टर बेसिक पे के हिसाब से लागू होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग में 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाएगा। 

2.86 के फिटमेंट फैक्टर से कितनी होगी सैलरी 


कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कर्मचारियों की सैलरी 1.92 से लेकर 2.08 के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के आधार पर बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अगर 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू करके देखें तो सीनियर क्लर्क की बेसिक सैलरी 83000 रुपये प्रति महीना हो जाएगी। इसमें अन्य अलाउंस जैसे महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्ते जोड़े जाएंगे। इससे यह सैलरी लाख से ऊपर पहुंच जाएगी। 

कब से लागू होगा आठवां वेतन आयोग


आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। हालांकि इसकी घोषणा अभी होने का कम ही अनुमान लगाया जा रहा है। सरकार की ओर से अब तक आठवें वेतन आयोग का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में गठन होने के बाद नए वेतन आयोग की टीम सैलरी में संशोधन करेगी जो भविष्य में लागू होगा।