home page

UP DA Hike : यूपी में कर्मचारियों को योगी सरकार की सौगात, इतना बढ़ा महंगाई भत्ता

DA Hike UP :उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने जा रही है। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ाया जाएगा। योगी सरकार ने कर्मचारियों को लगातार सौगातें दी हैं। अब फिर से योगी सरकार कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठा रही है। 
 | 
UP DA Hike : यूपी में कर्मचारियों को योगी सरकार की सौगात, इतना बढ़ा महंगाई भत्ता

HR Breaking News (DA Hike Latest Update) कर्मचारियों के लिए सैलरी में महंगाई भत्ता बहुत जरूरी है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सीधे-सीधे कर्मचारियों की सैलरी (Basic salary) बढ़ेगी।

 

 

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सैलरी में बढ़ोतरी होगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कंफर्म हो गई है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसको लेकर कुछ आंकड़े सामने आए हैं। 

क्यों जरूरी है महंगाई भत्ता 


महंगाई भत्ता (DA Hike) कर्मचारियों के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि हर 10 साल में कर्मचारियों की सैलरी को संशोधित किया जाता है। 10 साल के संशोधन के बाद कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी दी जाती है।

उस बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता आधारित होता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों को समय और महंगाई के हिसाब से उनकी वास्तविक सैलरी मिलती है। 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स की आंकड़े आए सामने 


कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े मायने रखते हैं। 6 महीने के आंकड़े सामने आ गए हैं। जून तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि महंगाई दर 58.27 तक पहुंच गई है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा। 


क्या होती है ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े 


ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए जाते हैं। यह ग्रामीण मजदूरों और खेती के मजदूरों की जरूरत की वस्तुओं के मूल्यों के आधार पर तय किया जाता है।

हर 12 महीने के औसत आंकड़े के आधार पर महंगाई भत्ता तय होता है। श्रम ब्यूरो हर महीने महंगाई के आंकड़े जारी करता है। 

महंगाई भत्ते में इतनी होगी बड़ौतरी


कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का अनुमान है। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता (DA Hike) मिल रहा है। अगर 3% की बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हो जाएगा और कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में 540 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए है।