home page

UP Link Expressway : उत्तर प्रदेश में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 3 ग्राम पंचायतों की 36 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, 1 हजार किसानों की सूची तैयार

UP Link Expressway : एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 3 ग्राम पंचायतों की 36 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। यह नया लिंक एक्सप्रेसवे छह जिलों को जोड़ेगा... इसके लिए प्रशासन ने किसानों की सूची तैयार कर आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों का समाधान होने के बाद बैनामों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 | 
UP Link Expressway : उत्तर प्रदेश में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 3 ग्राम पंचायतों की 36 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, 1 हजार किसानों की सूची तैयार

HR Breaking News, Digital Desk- (UP Link Expressway) गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है। यह नया लिंक एक्सप्रेसवे छह जिलों को जोड़ेगा और लोगों को आगरा के रास्ते राजस्थान तक पहुंचने में मदद करेगा। इस परियोजना के लिए, शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील की तीन ग्राम पंचायतों की भूमि का अधिग्रहण जल्द ही शुरू किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने जलालाबाद तहसील की तीन ग्राम पंचायतों में लगभग एक हजार किसानों से 36 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए प्रशासन ने किसानों की सूची तैयार कर आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों का समाधान होने के बाद बैनामों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे ये जिले -
गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेस-वे (Agra Expressway) और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर और हरदोई से जुड़ेगा। कन्नौज और मैनपुरी के बीच यह लिंक एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।

जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया-
जलालाबाद तहसील के अल्हागंज क्षेत्र में रघुनाथपुर, अशरफपुर, और रमापुर बझेड़ा ग्राम पंचायतें फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway) के दायरे में आ रही हैं। अल्हागंज के रूपापुर चौराहा पर एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज बनना प्रस्तावित है। तहसीलदार अनुराग दुबे के अनुसार, यूपीईडा ने एक्सप्रेसवे की प्रक्रिया शुरू कर दी है और भूमि अधिग्रहण के लिए आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निपटारे के बाद ही अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शाहजहांपुर के एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे (ganga expressway) को आगरा और बुंदलेखंड एक्सेप्रसवे (Bundelkhand Expressway) से जोड़ने की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। शाहजहांपुर जिले में अल्हागंज की तीन ग्राम पंचायतों के किसानों की जमीन इस परियोजना में आ रही है। भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।