home page

UP New City Project : उत्तर प्रदेश में बसाए जाएंगे 5 आधुनिक शहर, लोकेशन हुई फाइनल

New City in UP : उत्तर प्रदेश में लगातार नए नए शहरों को बसाया जा रहा है। अब यहां पर 5 आधुनिक शहर को बसाने की तैयारी की जा रही है। इस नए शहरों (New City) की लोकेशन को फाइनल कर लिया गया है। आइए जानते हैं इस बार बारे में पूरी जानकारी।

 | 
UP New City Project : उत्तर प्रदेश में बसाए जाएंगे 5 आधुनिक शहर, लोकेशन हुई फाइनल

HR Breaking News (New City Project) यूपी में पांच और नए शहर का बसाया जा रहा है। इस शहर के बसाये जाने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और रोजगार (City in UP) के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

 


न्यू नोएडा का होगा विकास

 

लगभग 209 वर्ग किलोमीटर में फैले नए नोएडा में 80 गांव को शामिल किया गया है। बुलंदशहर में 60 और गौतम बुद्ध नगर के 20 गांव को शामिल किया गया है। यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे (Delhi-Mumbai Industrial Corridor) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहने वाली है। इस मास्टर प्लान परियोजना के चार चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके 3165 हेक्टेयर क्षेत्र को पूरा करने का लक्ष्य 2027 तक का रखा जा रहा है। हालांकि 3798 हेक्टेयर (City in UP) क्षेत्र 2027 से 2032 के बीच विकसित किया जाएगा।

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा (IITGN kya h) MMLH और MMTH के साथ मुख्य रूप से एक औद्योगिक क्षेत्र रहने वाला है। इसमें एक आवासीय क्षेत्र को भी शामिल किया जा रहा है। जहां पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी, सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

हेरिटेज सिटी का होगा निर्माण

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में राया हेरिटेज सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। यह सिटी 750 हेक्टेयर में फैली हुई है। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (Yamuna Expressway Authority) द्वारा विकसित इस परियोजना में लक्जरी और बजट होटल (46 एकड़), यमुना वाटरफ्रंट, थीम-आधारित केंद्र (350 एकड़), पार्क, कन्वेंशन सेंटर और बहुत कुछ शामिल किया जा रहा है।


टप्पल-बाजना भी है शामिल 

उत्तर प्रदेश में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की ओर से टप्पल बाजना अर्बन सेंटर बसाया जाएगा। यह यमुना एक्सप्रेस-वे से सटा होगा। टप्पल में नया शहर (New City in UP) बसाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 364 एकड़ में फैले टप्पल-बाजना लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण तीन चरणों में होना तय है। इसकी कुल लागत 1,040 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


न्यू आगरा का होगा विस्तार 

न्यू आगरा का विकास एत्मादपुर तहसील में किया जाने वाला है। इसके लिए 60 गांवों की जमीनों को लिया जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आगरा की ऐतिहासिक धरोहर (UP New city project) को बनाए रखना और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण करना है। 105,000 हेक्टेयर में फैला यह प्रोजेक्ट चार प्रमुख क्षेत्रों उद्योग, पर्यावरण, विरासत और परिवहन पर फोकस करेगा।