UP New Expressway : उत्तर प्रदेश में 2 बड़े एक्सप्रेसवेज को किया जाएगा लिंक, इस रूट पर बनेगा 49 किलोमीटर का लिंक एक्सप्रेसवे
New Expressway :उत्तर प्रदेश में अब एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। ये एक नया लिंक एक्सप्रेसवे होने वाला है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। बता दें कि इस रूट (New Expressway in UP) पर 49 किलोमीटर तक का एक नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (UP New Expressway) उत्तर प्रदेश में अब एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। इस रूट पर 49 किलोमीटर का नया लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) बनाया जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
लिंक एक्सप्रेसवे का ये होगा रूट
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-Lucknow Expressway) के भलिया ग्राम से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पहांसा ग्राम तक जाएगा।
इस लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 50 किलोमीटर होगी और इसे छह लेन बनाया जाएगा। हालांकि इसको भविष्य में आठ लेन (8 Lane Expressway) तक बढ़ाया जा सकता है। इस वजह से शुरुआत में सभी संरचनाएं आठ लेन के मानकों के अनुरूप ही तैयार होने वाली है।
इतनी रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
इस लिंक एक्सप्रेस-वे पर कार-जीप आदि की स्पीड लिमिट 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने वाली है। इसमें एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS Kya hota h) भी लगाया जाने वाला है। इससे यातायात सुगम और सुरक्षित रहने वाला है। परियोजना के तहत 2 बड़े पुल, 20 छोटे पुल, 60 बॉक्स कल्वर्ट, 21 लो वॉल्यूम अंडरपास (LVUP), 16 स्मॉल व्हीकुलर अंडरपास (SVUP), 8 व्हीकुलर अंडरपास (Vehicular Underpass), 2 रेलवे ओवरब्रिज, 6 फ्लाईओवर और 5 इंटरचेंज का निर्माण किया जाने वाला है।
सर्विस लेन का होगा निर्माण
लिंक एक्सप्रेसवे से आसपास के ग्रामीण इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए इसके दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। सर्विस लेन से ग्रामीणों को एक्सप्रेसवे (Expressway in UP) तक आने-जाने में परेशानी नहीं होने वाली है। इसके साथ ही ट्रैफिक साइन, रोड मार्किंग, क्रैश बैरियर और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए जाने वाले हैं।
योगी सरकार ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे उत्तर-दक्षिण दिशा में हैं, हालांकि आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेस-वे पश्चिम से पूरब दिशा में फैले हैं। यह नया लिंक (New Link Project) प्रोजेक्ट राज्य को एक संगठित एक्सप्रेस-वे ग्रिड में बदला जाने वाला है। इससे प्रदेश के किसी भी हिस्से तक तेज, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा संभव होने वाली है।
