hrbreakingnews.com

UP News : यूपी के इस शहर में बसेगी अब नई हाईटेक टाउनशिप, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आई तेजी

UP News : यूपी में विकास की गति को देखते हुए अब एक नई हाईटेक टाउनशिप को बसाने को लेकर काम किया जा रहा है। इस नई टाउनशिप को बसाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आई है। यूपी में इस नए शहर (UP new city) के बसाए जाने से रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों का खुद का आशियाना बनाने का सपना भी पूरा हो सकेगा। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 
 
UP News : यूपी के इस शहर में बसेगी अब नई हाईटेक टाउनशिप, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आई तेजी

HR Breaking News : (UP News) अगर आप भी खूद का घर लेने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, अब जल्द ही यूपी में एक नई टाउनशिप बसाई जाने वाली है। इस नई टाउनशिप को बसाने को लेकर भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की प्रक्रिया में तेजी आ गई है, जिससे यूपी के कई जिलों को बंपर लाभ होगा। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी में ये नई टाउनशिप कहां बसाई जाएगी।

 

 

इंटीग्रेटिड टाउनशिप को किया जाएगा विकसित


दरअसल, बता दें कि गाजियाबाद के एनएच-9 के पास इंटीग्रेटिड टाउनशिप (UP Integrated Township) का काम दिवाली के बाद पूरा कर दिया जएगा। इसे पूरी तरह से विकसित करने के लिए शाहपुर बम्हैटा में भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) का प्रोसेस तेज हो गया है।

 

जैसे ही तकरीबन 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होता है, उसके बाद यहां आवासीय और व्यावसायिक भूखंड, ग्रुप हाउसिंग को निर्मित किया जाएगा और साथ ही जो लोग गाजियाबाद में रहने के लिए इच्छुक है, उन्हें अपना आशियाना व व्यापारी के लिए दुकान मिल सकेंगी।

 


इतने क्षेत्रफल में होगी इंटीग्रेटिड टाउनशिप विकसित


दरअसल, शासन की ओर से साल 2005 में गाजियाबाद के कई बिल्डरों को इंटीग्रेटिड टाउनशिप का लाइसेंस (License for Integrated Township) जारी कर दिया था। इसी क्रम में साल 2014 की संशोधित पुनरीक्षित इंटीग्रेटिड टाउनशिप नीति विकसित कर रहा है तथा यूपी टाउनशिप नीति 2023 के तहत एनएच नौ के पास मैसेर्स एसएमवी एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड लगभग 205 एकड़ क्षेत्रफल में इंटीग्रेटिड टाउनशिप को विकसित किया जा रहा है।


105 एकड़ में विकसित होगी नई टाउनशिप


प्रशासन की ओर से इस प्रोजेक्त (UP New Project) में शौर्यापुरम नाम से भी एक टाउनशिप विकसित हो रही है। ये टाउनशिप तकरीबन 105 एकड़ में विकसित की जाएगी और इस टाउनशिप की 75 प्रतिशत जमीन का ही अधिग्रहण हो सका है, बाकी बची हुई जमीन का अधिग्रहण अब किया जाएगा, ताकि प्रोजेक्ट पूरी तरह विकसित हो सके। 


12 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण 


जीडीए अधिकारी का कहना है कि पहले जीडीए ने जमीन अधिग्रहण (GDA acquired the land) की मंजूरी दी थी। अब इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह विकसित करने के लिए शाहपुर बम्हैटा की बची हुई जमीन का अधिग्रहण प्रोसेस शुरू कर दिया है। इस मामले में जीडीए के भू अर्जन प्रभारी ने अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।

ताकि बची हुई लगभग 12 एकड़ जमीन का अधिग्रहण (acquisition of land) जल्द हो सकेग अधिकारी का कहना है कि एक महीने के भीतर जमीन का अधिग्रहण हो सकता है। जीडीए अधिकारी के अनुसार प्रस्तावित अधिग्रहण यूपी नगर योजना एवं नवीन भू-अर्जन अधिनियम की धारा 2(2)(i) के प्रावधानों के मुताबिक किया जाएगा।


इंटीग्रेटिड टाउनशिप के लाइसेंस जारी


जीडीए अधिकारी का कहना है कि शासन ने लोगों को घर मुहैया कराने के मकसद से ही इंटीग्रेटिड टाउनशिप के लाइसेंस (Integrated Township Licenses) जारी किए थे और साथ ही नई टाउनशिप नीति के तहत लोगों को आवास व व्यावसायिक गतिविधियां के लिए भूखंड दिलाने को तव्ज्जू दिया गया है।

ऐसे में जैसे ही जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस पूरा होता है तो उसके बाद गाजियाबाद में रहने के लिए सपना देखने वाले लोग अपना आशियाना बना सकेंगे। इतना ही नहीं यहां सड़कों से लेकर हरियाली आदि की भी उचित व्यवस्था होगी।

कनेक्टिविटी है बेहतर


सबसे बेहतर कनेक्टिविटी तो एनएच नौ से नोएडा, दिल्ली और मेरठ है। आप यहां से दिल्ली, नोएडा, हापुड़ औऱ मेरठ हाईवे के माध्यम से जा सकते हैं। इससे समय भी काफी बचेगा। ऐसे में दिल्ली और नोएडा नौकरी करने वाले लोग यहां रहने को तव्ज्जू देते हैं। एनएच नौ पर ही वेव, सन सिटी, आदित्य वर्ल्ड सिटी (UP New Hi Tech City) विकसित है।

भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस हुआ तेज


जीडीए के अपर सचिव का कहना है कि एनएच नौ के पास इंटीग्रेटिड टाउनशिप विकसित (Integrated township developed) करने के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस तेज हो गया है। नियम के मुताबिक, शाहपुर बम्हैटा की करीब 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उसके बाद यहां आवासी व व्यावसायिक भूखंड, ग्रुप हाउसिंग योजनाओ को शामिल किया जाएगा।