home page

EMI: 5000 रुपए कम हो जाएगी आपकी EMI, एक्सपर्ट ने बताएं प्लान

Home Loan: आप होम लोन की EMI का बोझ चुकाते चुकाते परेशान हो चुके हैं और EMI को बोझ कम होने को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा तो परेशान न हों.
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो) :  कुछ समय पहले तक बैंक होम लोन 8-9 फीसदी पर दे रहे थे, लेकिन अब ज्यादातर बैंकों के होम लोन 7 परसेंट के करीब हैं. कई बैंक्स होम लोन पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट भी दे रहे हैं.

ऐसे में अगर आप अपना पुराना होम लोन दूसरे बैंक में शिफ्ट करते हैं तो आपकी EMI का बोझ कम हो सकता है. हालांकि, लोन शिफ्ट कब करना है, इसकी प्लानिंग पहले ही करनी होती है. 

EMI Hike: होम लोन, कार लोन वालों को अब इतनी ज्यादा चुकानी पड़ेगी ईएमआई


जरूर समझिए कितनी आएगा EMI में फर्क


मान लीजिए आपने आज से 4 साल पहले यानी 2017 में होम लोन लिया था, तब होम लोन पर ब्याज दरे 9.25 फीसदी थीं. अब आप होम लोन को किसी नए बैंक में शिफ्ट करके 7 फीसदी पर ले जाते हैं तो आपकी EMI में कितना फर्क पड़ेगा जरा ये समझिए.


होम लोन शिफ्ट से EMI पर फर्क
मौजूदा बैंक
साल                  2017
लोन अमाउंट       30 लाख 
ब्याज दर            9.25%  
लोन की अवधि    20 साल 
EMI                 27,476
अब मान लीजिए 2021 में आपने नए बैंक में होम लोन को शिफ्ट किया. आउटस्टैंडिंग लोन 26 लाख रुपए बचा. 

EMI Hike: होम लोन, कार लोन वालों को अब इतनी ज्यादा चुकानी पड़ेगी ईएमआई


नया बैंक


साल                   2020
लोन अमाउंट       26 लाख 
ब्याज दर             6.90%  
लोन की अवधि     16 साल 
EMI                  22,400

EMI Hike: होम लोन, कार लोन वालों को अब इतनी ज्यादा चुकानी पड़ेगी ईएमआई


यानी हर महीने आपकी EMI करीब 5000 रुपए कम हो जाएगी. आपको ब्याज चुकाने में कैसे फायदा होगा, इसको ऐसे समझिए
अगर 16 साल की अवधि के दौरान नए बैंक से होम लोन पर कुल ब्याज चुकाया = 17,00,820 रुपए
अगर 16 साल की अवधि के लिए पुराने बैंक से होम लोन पर कुल ब्याज चुकाया = 23,90,488 रुपए 
ब्याज में अनुमानित बचत = 23,90,488 - 17,00,820 = 6.89 लाख 
मतलब बाकी लोन अवधि के दौरान लोन शिफ्टिंग से आप करीब 6.9 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं.