hrbreakingnews.com

सरकार दे रही 1 लाख रुपये पेंशन, जानें कैसे पाएं लाभ

PM Vaya Vandana Yojana : यदि आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, तो हम आपके लिए आपके लिए एक ऐसा प्लान लेकर आए हैं। इसमें आपको एक बार निवेश करके 1 लाख से ज्यादा की पेंशन पा सकते है।  जानिए पूरी प्रक्रिया...
 
सरकार दे रही है 1 लाख रुपये पेंशन

HR Breaking News, New Delhi: यदि आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। आपको  एक ऐसे पेंशन प्लान के बारे में बताना चाहता हैं जिसमें आपको एक  लाख तक की पेंशन मिल सकती है। केंद्र सरकार (Central Government) की यह योजना आपके काम की है। इसके तहत आप एक बार निवेश करके मासिक 9250 रुपये और सालाना 1 लाख तक की पेंशन पा सकते है। खास बात ये है कि यह पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भी ली जा सकती है। निवेश के आधार पर 1000 से लेकर 9250 रुपये प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है।

 

यह भी देखें: नहीं लागू होगा 8th Pay Commission! सरकार इस फार्मूले से बढ़ाएगी सैलरी

 

इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY) योजना। इसको केंद्र की मोदी  सरकार की ओर से शुरू किया गया है। बीते महीनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय कैबिनेट बैठक (Modi Cabinet Meeting) में इसकी अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2023 तक किया गया है।

इस योजना (PM Vaya Vandana Yojana) में कोई भी निवेशक अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकता है। इस योजना में अधिकतम मासिक पेंशन 9250 रुपये मिलेगी। जबकि तिमाही पेंशन 27,750 रुपये, छमाही पेंशन 55,500 रुपये और अधिकतम सालाना पेंशन 1,11,000 रुपये मिलने का प्रावधान है।

योजना में 1000 रुपये मासिक पेंशन के लिए ग्राहक को न्यूनतम 1.62 लाख रुपये निवेश करने होंगे।  तिमाही पेंशन के लिए 1.61 लाख, छमाही के लिए 1.59 लाख और सालाना पेंशन के लिए न्यूनतम 1.56 लाख रुपये निवेश करने होंगे।

इस योजना में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग मासिक या सालाना पेंशन प्लान चुन सकते है। अगर आप मासिक पेंशन प्लान का चुनाव करते हैं तो आपको 10 साल तक 8 फीसदी का ब्याज मिलेगा,  अगर आप वार्षिक पेंशन का चुनाव करते हैं तो आपको 10 साल के लिए 8.3% का ब्याज मिलेगा।


इस स्‍कीम को LIC के अधीन रखा गया है और पेंशन स्‍कीम होने की वजह से 60 साल की उम्र के बाद ही इसका लाभ मिल सकता है। निवेशक 10 साल की पॉलिसी अवधि के बाद भी जीवित रहता है तो उसे पेंशन की अंतिम किस्त के साथ निवेश की राशि भी वापस मिलेगी। वहीं इस दौरान मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को पूरी निवेश की राशि दी जाती है।  सभी सामान्य बीमा स्कीम में टर्म इंश्योरेंस पर 18% जीएसटी लगाया जाता है, लेकिन PMVVY योजना पर जीएसटी नहीं लगाया जाता है।

सबसे अच्छी बात ये है कि अगर आपको पॉलिसी लेने के कुछ दिन के अंदर लगता है कि आप इसमें निवेश जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो आप इसे वापस ले सकते हैं। अगर आपने ऑनलाइन ये पॉलिसी खरीदी थी तो 30 दिन में और ऑफलाइन पॉलिसी की दशा में 15 दिन के अंदर आप इसे वापस ले सकते हैं। यह 10 साल की समयावधि वाली योजना है, जिसमें अगर 10 साल के भीतर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो मूल राशि नॉमिनी के खाते में चली जाती है।

यह भी देखें : कर्मचारियों को नहीं मिलेगी DA एरियर की किस्त, एरियर को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

कैसे करें आवेदन

  • इस स्कीम में आप ऑनलाइन आवेदन LIC की Official Website पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके पालिसी खरीद कर सकते हैं ।
  • ऑफलाइन आवेदन LIC की ब्रांच पर जाकर कर सकते हैं।
  •  प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप 022-67819281 या 022-67819290 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
  •  टोल फ्री नंबर- 1800-227-717 और ईमेल आईडी- onlinedmc@licindia.com के जरिए भी स्‍कीम के फायदे को समझा जा सकता है।
  •  https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/pmvvymain.do लिंक पर विजिट कर विस्‍तार से स्‍कीम के बारे में समझ सकते हैं।