home page

कर्मचारियों को सरकार का बड़ा गिफ्ट, 3 बार बढ़ेगी सैलरी

सरकार राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है, जिससे लाखों कर्मचारियों काफी फायदा होगा। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। दरअसल अगले चार महीनों में कर्मचारियों की सैलरी में तीन बार बढ़ोतरी की जाएगी।
 | 
कर्मचारियों को सरकार का बड़ा गिफ्ट, 3 बार बढ़ेगी सैलरी

HR Breaking News : नई दिल्ली: दरअसल सरकार ने इसी साल जनवरी में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की थी, लेकिन इसे राज्य कर्मचारियों के लिए लागू नहीं किया था।

उम्मीद की जा रही है कि जनवरी का महंगाई भत्ता (DA) जुलाई दिया जा सकता है, दूसरा सालाना बढ़ाई जाने वाली सैलरी जो जुलाई बढ़ाई जा सकती है और तीसरा जुलाई के महीने में फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी।


पेंशनभोगियों को भी मिलेगा इसका फायदा


यूपी राज्य में करीब 16 लाख कर्मचारी हैं जो राज्य सरकार के अधीन कार्य कर रहे हैं, तो वहीं करीब 12 लाख रिटायर्ड कर्मी हैं। ऐसे में यूपी राज्य के कर्मचारियों के साथ रिटायर्ड कर्मियों को भी दो महंगाई भत्ते का फायदा मिलना तय है।

DA Arrear कर्मचारियों के खाते में इस दिन आ सकते है 2.18 लाख रुपए, सामने आया बड़ा अपडेट


आपको बता दें कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च महीने में ही जनवरी 2022 के डीए का लाभ दे दिया था, लेकिन राज्य को नहीं दिया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि राज्य के कर्मचारीयों को इसका लाभ आने वाले जुलाई महीने में मि सकता है।

जानकारी के अनुसार वित्त विभाग ने जनवरी 2022 में बढ़ने वाले तीन फीसदी डीए व डीआर की फाइल तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दी है। 22 जून तक मुख्यमंत्री ने इस फाइल को स्वीकृत कर दिया तो इसका भुगतान इसी महीने के वेतन के साथ हो जाएगा, अन्यथा जुलाई के वेतन के साथ यह मिलेगा।

DA Arrear कर्मचारियों के खाते में इस दिन आ सकते है 2.18 लाख रुपए, सामने आया बड़ा अपडेट


5 फीसदी तक होगा डीए में इजाफा


जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल और मई में महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई। लेबर ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार इन दो महीनों में कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स के मुताबिक महंगाई दर 4.6 फीसदी है। वहीं आशंका है कि जून माह में महंगाई इंडेक्स और बढ़ेगा।

अगर ऐसा होता है तो लाई 2022 में डीए/डीआर की दर 5 फीसदी तक जा सकती है। आंकड़ों के अनुसार 2019 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब DA में इतना उछाल देखने को मिलेगा।