hrbreakingnews.com

राशन कार्ड धारक जल्द कराएं यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगी गेंहू और चावल की सुविधा 

आपके पास अगर राशन कार्ड बना हुआ है तो फिर यह खबर बहुत ही कीमती साबित होने जा रही है। सरकार इन दिनों फ्री राशन देकर गरीबों की मदद कर रही है, जिससे लोगों को आर्थिक फायदा दिया जा सके। अगर आप आगे भी फ्री राशन योजना का लाभ लेने चाहते हैं तो सरकार ने एक गाइड लाइन जारी कर दी है।
 
राशन कार्ड धारक जल्द कराएं यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगी गेंहू और चावल की सुविधा 

HR Breaking News : नई दिल्ली : 30 जून तक राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी कर दिया है।पहले लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी। लोगों की सहूलियत के लिए इस तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी साझा की गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार के ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत देश में लाखों लोगों को फायदा मिल रहा है।

जान लें राशन कार्ड के ये जरूरी नियम, वरना लग सकता है इतने हजार रुपये का जुर्माना


राशन कार्ड के और भी कई लाभ हैं। आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करके ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत देश के किसी भी राज्य की राशन कार्ड की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं।


यूं ऑनलाइन लिंक करें आधा कार्ड

  • सबसे पहले आप आधार के आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • अब ‘Start Now’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना पता जिला राज्य सहित भरें।
  • अब ‘Ration Card Benefit’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • OTP भरते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कम्पलीट का मैसेज मिलेगा।

जान लें राशन कार्ड के ये जरूरी नियम, वरना लग सकता है इतने हजार रुपये का जुर्माना

वहीं, इसके अलावा आप चाहें तो ऑफलाइन भी राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने जरूरी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी और राशन कार्ड धारक की पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ लेकर राशन कार्ड केंद्र पर जमा करें. आप चाहें तो राशन कार्ड केंद्र पर अपना आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा वेरिफिकेशन भी करवा सकते हैं।