home page

Saria Price Down : सरिये के दामों में भारी गिरावट, इतने रुपए की आई गिरावट

तपती दुपहरिया में भीषण गर्मी में श्रमिक न मिलने और थमे निर्माण कार्यों से कम हुई डिमांड ने सरिया के भाव में नरमी ला दी है। करीब 7,000 रुपये टन का अंतर आया है। वहीं, छह डिजिट का आंकड़ा पार कर रहे बडे़ ब्रांड के दाम में भी चार से पांच हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
 | 
Saria Price Down : सरिये के दामों में भारी गिरावट, इतने रुपए की आई गिरावट

HR Breaking News :  हिसार : फरवरी के अंतिम हफ्ते से इस्पात के भाव निरंतर रफ्तार बनाए हुए थे। रायपुर, रायगढ़ और गैलेंट आद‍ि लोकल ब्रांड अप्रैल महीने 82,000 हजार रुपये टन तक पहुंच गए थे। टाटा और ज‍िंंदल जैसे सर‍िया के बड़े ब्रांड छह ड‍िज‍िट का आंकड़ा पार कर चुके थे। करीब एक लाख रुपये टन तक इनके रेट पहुंच गए थे। 

ये खबर भी जानना जरूरी : सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, बढती महंगाई के बीच लिया फैसला

रेट इस प्रकार हैं

 
सरिया के दाम (प्रति टन रुपये में) -फरवरी अंत -अप्रैल -मई माह के प्रथम हफ्ते में- दूसरे हफ्ते में
सरिया लोकल ब्रांड रायपुर, रायगढ़, गैलेंट -66,000 -82,000 -77,000 -74,000
नामी-गिरामी कंपनियों वाले ब्रांड- 70,000 -80,000 -98,000 से 1,00,000 -96,000 

लगातार बढ़ रहे थे सरिया के दाम 


जानकारी के अनुसार सरिया के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। काफी दिनों बाद सरिया के दाम कम हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि 15 अप्रैल के बाद सरिया के दामों में और भी गिरावट हो सकती है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 नवंबर से लेकर 25 मार्च के बीच में करीबन 24000 हजार रुपए टन की बढ़ोतरी हो चुकी है।

दाम बढ़ने के मुख्य कारण

लोहे के सरिया की कीमत बढ़ने का मुख्य कारण कोयले का बढ़ता हुआ दाम है। लगातार बढ़ रही कोयले की कीमत की वजह से लोहे के दाम भी बढ़ गए। बताया गया है कि कोयला वर्तमान समय में 20 से 21 हजार रुपए टन हो चुका है। वही वर्तमान समय में कोयले की लगभग कीमत स्थिर हो चुकी है। साथ ही आयरन ओर की कीमत में कमी आई है। जिसकी वजह से सरिया के दाम भी घटे हैं।

लगातार बढ़ रही रा मैंटेरियल की कीमत की वजह से लोहे के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन एक बार कोयले दाम स्थिर होते ही तथा आयरन ओर की कीमत में हुई कटौती की वजह से लोहे के दाम कम हुए हैं।