home page

3 साल की FD पर इन बैंकों में मिल रहा बंपर ब्याज, जानिए कौन सा है टॉप पर

Banks Fixed Deposit rates : सुरक्ष‍ित न‍िवेश के तौर पर लोग आज भी बैंक एफडी में इन्वेस्ट करना काफी पसंद करते हैं। बैंक एफडी में 3 साल की एफडी में निवेश करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको इस खबर में ऐसी बैंकों की लिस्ट देने वाले हैं, जो 3 साल की एफडी पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किन बैंकों में एफडी पर बंपर ब्याज (Fix Deposits Interest Rates) दिया जा रहा है।

 | 
3 साल की FD पर इन बैंकों में मिल रहा बंपर ब्याज, जानिए कौन सा है टॉप पर

HR Breaking News (Fixed Deposit) आज भी ज्यादातर लोग बैंक एफडी में ही इन्वेस्टमेंट पसंद करते हैं, क्योंकि बैंक एफडी पर निवेश से ग्राहकों को सुरक्षित ओर बंपर रिटर्न मिलता है। ऐसे में सेव‍िंग्‍स को सेफ रखने के लिए फ‍िक्‍स्‍ड ड‍िपोज‍िट्स  (Highest FD Rates)  सबसे आसान माना जाता है। अगर आप भी इन दिनों बैंक एफडी में निवेश करना चाह रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि मौजूदा समय में एफडी पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज कौन सा बैंक दे रहा है।

 

 

सीन‍ियर स‍िट‍िजन को मिलेगा बंपर ब्याज
 

क‍िसी भी बैंक में FD पर सामान्य से ज्यादा ब्याज सीन‍ियर स‍िट‍िजन्‍स (Senior Citizens FD Rates) को म‍िलता है। अगर कोई व्‍यक्‍त‍ि 60 साल का है और वह बैंक में FD में निवेश करता है तो उसे 40 साल के व्‍यक्‍त‍ि से ज्‍यादा ब्‍याज मिलता है।

ग्राहकों के लिए निकलते हैं खास ऑफर्स
 

वैसे तो लॉन्ग टर्म के लिए एफडी (Fixed Deposit)  कराना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्‍योंक‍ि FD पर ब्याज दर ज्यादा होने के साथ ही फायदा भी लंबी अवधि में ही मिलता है। बैंक ग्राहकों के लिए बीच-बीच में स्‍पेशल ऑफर भी न‍िकालते हैं, तो ऐसे में आपको उन मौको का फायदा उठाना चाहिए, ज‍िसमें आपको सामान्‍य से ज्‍यादा ब्‍याज म‍िल रहा हो।

एसबीआई समेत इन बैंकों पर मिल रहा बंपर ब्याज
 

एसबीआई बैंक (SBI Bank FD Rate) की ओर से दो से 3 साल की अवध‍ि के ल‍िए 6.45 प्रत‍िशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है और सीन‍ियर स‍िट‍िजन के ल‍िए 6.95 प्रत‍िशत ब्‍याज दिया जा रहा है। वहीं, यून‍ियन बैंक ऑफ इंड‍िया की ओर से 3 साल की एफडी पर 6.10 प्रतिशत और सीन‍ियर स‍िट‍िजन (Senior Citizens FD Rates) के ल‍िए 6.60 प्रतिशतत ब्याज दियाजा रहा है।वहीं, पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 390 द‍िनों के ल‍िए 7.10 प्रतिशत और सीन‍ियर सिट‍िजन के ल‍िए भी 7.10  प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।

अन्य बैंकों पर मिल रहा इतना ब्याज 
 

इसके साथ ही कैनरा बैंक (Canara Bank FD Rates) की ओर से  444 द‍िन के ल‍िए 6.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है और सीन‍ियर स‍िट‍िजन के ल‍िए 7.00 प्रतिशत ब्‍याज दे रहा है। फेडरल बैंक की ओर से 999 द‍िनों की स्‍कीम में 6.70 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, HDFC बैंक की ओर से 18 से 21 महीने के ल‍िए बैंक एफडी पर 6.60 प्रतिशत और सीन‍ियर स‍िट‍िजन के ल‍िए 7.10 प्रतिशत ब्‍याज दिया जा रहा है।

वहीं, ICICI बैंक (ICICI Bank FD Interest Rate)  से 2 से 10 साल के ल‍िए 6.60 प्रतिशत और सीन‍ियर स‍िट‍िजन के ल‍िए 7.10 प्रतिशत ब्‍याज और कोटक बैंक की ओर से 23 महीने के ल‍िए सीन‍ियर स‍िट‍िजन को 7.10 प्रतिशत का ब्‍याज दिया जा रहा है और सामान्‍य लोगों को 6.70 प्रतिशत का ब्‍याज मिल रहा है।