home page

Car Loan : लोन पर खरीदनी है कार, जानें कौनसा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता कार लोन

Car Loan : अगर आप कार खरीदने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कौन सा बैंक सबसे सस्ता कार लोन ऑफर कर रहा है। देश के प्रमुख प्राइवेट और सरकारी बैंक अलग-अलग ब्याज दरों पर कार लोन देते हैं... तो चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते हैं इनकी ब्याज दरें- 

 | 
Car Loan : लोन पर खरीदनी है कार, जानें कौनसा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता कार लोन

HR Breaking News, Digital Desk- (Car Loan) आजकल कई लोग अपनी कार खरीदने के लिए बैंक से कार लोन लेते हैं और अपने सपने को पूरा कर रहे हैं। देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक (Government Bank) अपने ग्राहकों को कार लोन की सुविधा देते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप उस बैंक का चुनाव करें, जहां ब्याज दरें कम हों।

आज हम आपको देश के कुछ प्रमुख प्राइवेट बैंकों की कार लोन ब्याज दरों (Car loan interest rates of private banks) के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप प्राइवेट बैंक से कार लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

HDFC बैंक के कार लोन की वर्तमान ब्याज दर-

देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Car loan Interest Rate) अपने ग्राहकों को 9% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर कार लोन प्रदान करता है। ये दरें ग्राहक के क्रेडिट स्कोर (credit score) और अन्य पात्रता के आधार पर अलग हो सकती हैं।

ICICI बैंक के कार लोन की वर्तमान ब्याज दर-

प्रमुख प्राइवेट बैंक ICICI बैंक (ICICI Bank Car loan Interest Rate) अपने ग्राहकों को 8.5% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर कार लोन देता है। ये दरें ग्राहक के क्रेडिट स्कोर और अन्य पात्रता के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।

एक्सिस बैंक के कार लोन की वर्तमान ब्याज दर-

एक्सिस बैंक (Axis Bank Car loan Interest Rate), देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक, अपने ग्राहकों को 8.95% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर कार लोन देता है। ये दरें ग्राहक के क्रेडिट स्कोर और अन्य पात्रता के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।

बंधन बैंक के कार लोन की वर्तमान ब्याज दर-

बंदन बैंक (Bandhan Bank Car loan Interest Rate) अपने ग्राहकों को 9.47% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर कार लोन प्रदान करता है। ये दरें ग्राहक के क्रेडिट स्कोर और अन्य पात्रता के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।


 

IDBI बैंक के कार लोन की वर्तमान ब्याज दर-

IDBI बैंक (IDBI Bank Car Loan Interest Rate) अपने ग्राहकों को 7.50% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर कार लोन देता है। ये दरें ग्राहक के क्रेडिट स्कोर और अन्य पात्रता के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।