Delhi News: प्रशासन का बड़ा फैसला, ₹1200000 तक सस्ते हुए फ्लैट, खरीदने का शानदार मौका
Delhi News: दिल्ली में घर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बड़ा फैसला लेते हुए फ्लैट खरीदारों को सीधा फायदा देने का ऐलान किया है। इस फैसले से मकानों की कीमतों में बड़ी कमी आएगी...जिससे लोगों के लिए घर खरीदना आसान हो जाएगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (DDA Flats) अगर आप दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए पार्किंग चार्ज अलग से लेने का फैसला खत्म कर दिया है। अब कवर्ड या ओपन पार्किंग के लिए लाखों रुपये अतिरिक्त नहीं देने होंगे, जिससे घर खरीदना पहले से सस्ता और आसान हो जाएगा।
अथॉरिटी के इस फैसले से फ्लैट की कीमतों में करीब 5 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक की कमी आने की उम्मीद है। यह राहत चार बड़ी हाउसिंग स्कीम में तुरंत लागू होगी। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि अब फ्लैट की कुल कीमत में कवर्ड पार्किंग या पार्किंग चार्ज अलग से नहीं लिया जाएगा।
अब पार्किंग स्पेस के लिए अलग से नहीं देना होगा कोई शुल्क-
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के इस फैसले का फायदा खासतौर पर MIG और HIG फ्लैट खरीदारों को मिलेगा। इसमें मौजूदा समय में DDA की चार स्कीम्स चल रही हैं- DDA कर्मयोगी आवास योजना 2025 (FCFS), DDA टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2025 (ई-ऑक्शन), DDA नागरिक आवास योजना 2026 (FCFS) और DDA टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 (FCFS)।
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के आदेश के अनुसार अब पार्किंग निर्माण का खर्च फ्लैट के प्लिंथ एरिया रेट (PAR) में ही शामिल किया जाएगा। यानी फ्लैट की कीमत तय करते समय इस लागत को जोड़ लिया जाएगा। इसका मतलब साफ है कि पार्किंग का खर्च अब जनरल प्रोजेक्ट कॉस्ट का हिस्सा होगा और खरीदारों से अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। अब बिल में पार्किंग चार्ज के नाम पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं दिखेगा और कार या स्कूटर गैरेज के लिए अलग से पैसा नहीं देना होगा।
वापस मिलेंगे पार्किंग चार्ज के पैसे-
अधिकारियों ने साफ किया है कि जिन खरीदारों ने इन चारों हाउसिंग स्कीमों (housing schemes) के तहत फ्लैट खरीदकर पार्किंग चार्ज चुका दिया है, उन्हें राहत मिलेगी। ऐसे मामलों में राशि या तो रिफंड की जाएगी या फिर आगे की किस्तों में एडजस्ट कर दी जाएगी। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (development authority) ने बताया कि फ्लैट की कीमत चुकाने के लिए तय समयसीमा होती है और अब उसी के अनुसार किस्तों की रकम घटाई जा सकती है।
कम होंगे घरों के दाम-
अगर कर्मयोगी आवास योजना के तहत HIG फ्लैट में 11 वर्ग मीटर की पार्किंग जगह शामिल है, तो उस फ्लैट की कीमत करीब 10 लाख रुपये तक कम हो सकती है। वहीं MIG फ्लैट 4 से 5 लाख रुपये तक सस्ते होने की उम्मीद है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा आवास योजना में यह राहत और ज्यादा होगी, क्योंकि वहां पार्किंग स्पेस का आकार बड़ा है।
DDA ने यह फैसला क्यों लिया-
जानकारों के मुताबिक दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के कई फ्लैट, खासतौर पर नरेला और द्वारका सेक्टर-19B जैसे इलाकों में, पार्किंग और अन्य अतिरिक्त शुल्कों के कारण निजी बिल्डरों के मुकाबले महंगे नजर आ रहे थे। ऐसे में बिना बिके फ्लैटों की बिक्री तेज करने के लिए DDA ने यह फैसला लिया है। अथॉरिटी निजी रियल एस्टेट बाजार से प्रतिस्पर्धा के लिए घरों की कीमतें किफायती बनाए रखना चाहती है।
इसके अलावा लंबे समय से घर खरीदार छिपे हुए शुल्क (Hidden Charges) हटाने की मांग कर रहे थे। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने यह फैसला लिया है। ऐसे में अगर आप दिल्ली के प्राइम लोकेशन में फ्लैट खरीदने की सोच रहे थे, तो यह सही मौका हो सकता है। पार्किंग चार्ज हटने से डाउन पेमेंट कम होगा, कम होम लोन लेना पड़ेगा और आपकी EMI भी घट जाएगी।
कैसे बुक करें DDA के फ्लैट-
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की जन साधारण आवास योजना के तहत फ्लैट बुक करने के लिए शुरुआत में एकमुश्त राशि जमा करनी होगी। EWS फ्लैट के लिए 50,000 रुपये और LIG फ्लैट के लिए 1 लाख रुपये की शुरुआती रकम तय की गई है।
डीडीए के ऑफिशियल पोर्टल (official portal) पर जाकर अपने User ID से लॉगिन करें।
अब जिस लोकेशन (location) पर फ्लैट लेना चाहते हैं, उसे चुनें।
फ्लैट का डिजाइन कैसा है, उसका लेआउट क्या है, सब देख लें।
अब आपको जो फ्लैट (flalt) पसंद है, उसे बुक कर लें।
