Gold Price : किस कीमत पर मिल रही सोने को सपोर्ट, एक्सपर्ट्स ने किया क्लीयर
Gold Price Today : सोने की कीमतों में तेजी लोगों को परेशान कर रही है। शादियों के सीजन में सोने की तेजी ने लोगों का बजट बिगाड़ रखा है। इसी दौरान सोने के दामों (Sone ki kimat) को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट भी सामने आ रही है। इसके अनुसार सोने में गिरावट का अनुमान है। साथ ही बताया गया है कि सोना ज्यादा से ज्यादा कितना सस्ता हो सकता है।
HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने और चांदी की चमक बरकरार है। सोने और चांदी के दाम घटने का लोग इंतजार भी कर रहे हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट में पता चला है कि सोने में अधिक से अधिक कितनी गिरावट का अंदेशा है। साल की शुरुआत में सोना (Gold Price Outlook) काफी कम पर था, जो अब लगभग दौगुना हो चुका है।
सोने चांदी में आई गिरावट
सोने और चांदी (Sona or Chandi) में वीरवार को गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी में आई गिरावट से पता चल रहा है कि निवेशकों की ओर से प्रोफिट बुकिंग का काम शुरू कर दिया गया है। एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर सोना और चांदी काफी गिरे हैं। अमेरिका के फेडरल रिजर्व से मिल रहे संकेतों से अनुमान लगाया जा रहा है कि सोने की कीमतों में भविष्य में गिरावट दर्ज की जाएगी।
क्या चल रही है सोना और चांदी की कीमत
आज के सोने और चांदी की कीमत (Sona Chandi Bhav) की बात करें तो दिसंबर में एक्सपायर होने वाले सोने के दामों में 0.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अब सोने की कीमत 1,25,480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके अलावा, चांदी की कीमतों की बात करें तो दिसंबर के फ्यूचर गोल्ड की कीमत 0.20 प्रतिशत गिर गई। चांदी के दाम 1,60,950 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।
इन कारणों से गिर सकता है सोना और चांदी
सोने और चांदी में गिरावट का अंदेशा अमेरिका से लगाया जा रहा है। यहां पर अगले महीने यानी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग होगी। वहीं, दूसरी तरफ बैठक की टाइमिंग वो है, जिस समय में अमेरिकी रोजगार मार्केट कमजोर हुई है। वहीं महंगाई का सिलसिला भी बना हुआ है। इससे फेडरल रिजर्व भी ब्याज दरें कम कर सकता है, जिससे सोने की कीमत गिर सकती है।
सोने को किस लेवल पर मिल रहा सपोर्ट
सोने की कीमतों की बात करें तो अभी गिरावट का अंदेशा लगाया जा रहा है। सोने के दाम 4130-4095 डॉलर प्रति औंस तक सपोर्ट पर है। वहीं, अभी सोने (Gold Registan) का रेजिस्टेंस 4195-4225 डॉलर है। इसी प्रकार इंटरनेशनल लेवल पर चांदी की कीमत को 52.65-52.35 डॉलर पर सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, रेजिस्टेंस लेवल पर चांदी 53.65-53.90 डॉलर पर बनी हुई है।
इसी प्रकार सोने की बात करें तो यह 1,25,350-1,24,780 रुपये प्रति तोल पर सपोर्ट लिए हुए हैं। इसका रेजिस्टेंस 1,26,650-1,27,100 रुपये बना हुआ है। सिल्वर के सपोर्ट प्राइज की बात करें तो यह 1,60,350-1,59,600 रुपये पर सपोर्ट लिए हुए है। वहीं, चांदी का रेजिस्टेंस 1,62,110, 1,63,000 रुपये है।
