home page

Gold Price Record : सोना तोड़ेगा 46 वर्ष का रिकॉर्ड, शानदार प्रदर्शन का बन रहा गवाह

Gold Price Record : सोने के दामों में आई तेजी ऐतिहासिक नजर आ रही है। सोने के दामों में भविष्य में भी तेजी बनी रहने का अनुमान है। सोना अपने हाई रिकॉर्ड के आसपास घूम रहा है। सोने के दाम अब 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। चलिए जानते हैं भविष्य में  सोने की क्या कीमत रहने वाली है। 

 | 
Gold Price Record : सोना तोड़ेगा 46 वर्ष का रिकॉर्ड, शानदार प्रदर्शन का बन रहा गवाह

HR Breaking News (Gold Rate Record) सोना एक कीमती धातु है। इसी कीमती धातु का निवेश से पहले पारंपरिक महत्व रहा है। पुराने समय में ट्रेड के लिए भी सोने का प्रयोग किया जाता था। सोने की कीमतों में इन दिनों ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है। अब सोना कई साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। सोना 46 साल के रिकॉर्ड को तोड़ने को बेताब है। 

 


रिकॉर्ड स्तर के पास चल रहा सोना 


सोने की कीमत (Gold Record) अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई है। फिर भी सोना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 4000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चल रहा है। प्रदेश और देश में भी सोने की कीमत 125000 से ऊपर चल रही है। सोने की लगातार बढ़ती कीमत निवेशकों के हौसलों को बुलंद कर रही है। 

 

40 साल का रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना 


सोना जिस प्रकार से मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, वह 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। प्रति महीने तेजी से बढ़ रहे सोने की कीमत (Gold Rate  Today) दिखा रही है कि 1979 के बाद सोने का यह सबसे मजबूत सालाना प्रदर्शन हो सकता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में एक प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। सोने की कीमत 127000 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। सोना उछलकर 128000 तक भी पहुंच गया था। 


7 दिन में 2% से अधिक की बढ़ोतरी 


सोने की कीमतों में एक सप्ताह में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ओर से ब्याज दरें घटाने की संभावनाएं हैं। अमेरिका सरकार की ओर से आंकड़ों को समय पर जारी नहीं किया गया है। इसका असर सोने पर भी पड़ा है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने में कीमतों (Gold Price) का असर पड़ा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4170 प्रति औंस पर चला गया है। सोने में निवेश लगातार बढ़ रहा है। 

सोने में तेजी का क्या है कारण 


सोने में निवेशकों की रुचि लगातार बनी हुई है। ईटीएफ गोल्ड (ETF Gold Rates) में लगातार निवेश हो रहा है। दुनियाभर के केंद्रीय बैंक (Central Bank) भी तेजी से सोना खरीद रहे हैं। 220 टन सोना केंद्रीय बैंकों की ओर से खरीदा गया है, यह अंतिम वर्ष के मुकाबले 10% ज्यादा है।


चांदी की कीमतों में कितना आया उछाल 


सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Chandi ki kimat) में भी तगड़ा उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत 1.17% बढ़ गई है। 5 मार्च को डिलीवर होने वाली चांदी 1944 रुपये बढ़कर 167931 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। चांदी (Silver Rate) की कीमतों में भी भविष्य में तेजी का ही अनुमान लगाया जा रहा है।