home page

Gold Price Today : औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हो गई 1196 रुपये सस्ती, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today : अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल आपको बता दें कि लगातार बढ़ोतरी के बाद सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं आज चांदी भी 1196 रुपये सस्ती हो गई है। ऐसे में खरीदारी की प्लानिंग करने से पहले जरूर चेक कर लें आज के ताजा रेट।  

 | 

HR Breaking News, Digital Desk- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव में इस महीने यानी अप्रैल में लगातार तेजी देखी जा रही थी। अभी तक कीमतों में जारी तेजी पर आज ब्रेक लगा है। आज सोने और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। आईए देखते हैं आज सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं।

क्या हैं गोल्ड के भाव-

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 656 रुपये की गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। वहीं 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 668 रुपये सस्ता होकर 72,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।


 

क्या है चांदी की कीमत-

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 1286 रुपये की गिरावट के साथ 82,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 1196 रुपये सस्ती होकर 83,950 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है। चांदी के भाव में आज गिरावट देखी जा रही है।

सोने के वैश्विक भाव-

आज यानी सोमवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.30 फीसदी या 31.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,382.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,368.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत-

चांदी के वैश्विक भाव में सोमवार को गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 2.69 फीसदी या 0.78 डॉलर की गिरावट के साथ 28.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 27.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

लगातार बढ़े हैं भाव-

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही थी। सोने के भाव लगातार बढ़त के साथ 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए थे। सोने की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी आने का अनुमान जताया जा रहा था। हालांकि आज कीमतों में गिरावट आई है।