home page

Gold Price Today: एक हफ्ते में 1530 रुपये महंगा हुआ सोना, चेक करें आज के ताजा रेट

Gold Price Today: देश में सोने की कीमतों में इस सप्ताह लगातार तेजी देखी जा रही है। एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड 1,530 रुपये महंगा हुआ है। वैश्विक बाजार में भी सोने की मांग बनी हुई है, जिससे घरेलू बाजार में इसकी कीमतों में उछाल (gold price hike) देखने को मिल रहा है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है आज के ताजा रेट-

 | 
Gold Price Today: एक हफ्ते में 1530 रुपये महंगा हुआ सोना, चेक करें आज के ताजा रेट

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Rate Today) देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1,530 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव (22 carat gold price) 1,400 रुपये बढ़ा है। 22 फरवरी को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 159,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,027.13 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

देश के कुछ प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट-

 दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 159430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price in Bangalore) 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर - 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) - 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली - 146150 - 159430

मुंबई - 146000 - 159280

अहमदाबाद - 146050 - 159330

चेन्नई - 146000 - 159280

कोलकाता - 146000 - 159280

हैदराबाद - 146000 - 159280

जयपुर - 146150 - 159430

भोपाल - 146050 - 159330

लखनऊ - 146150 - 159430

चंडीगढ़ - 146150 - 159430

शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत (Gold price in Delhi bullion market) 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सेफ एसेट के तौर पर इसकी मांग बढ़ी, जिससे घरेलू बाजार में भी सोना उछला। वहीं, रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से वैश्विक अनिश्चितता फिर बढ़ गई है।

चांदी की कीमत (Silver Price)-

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत (today silver price update) में इस सप्ताह कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। 22 फरवरी की सुबह चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी थी।