home page

Gold Rate Down : 24 घंटे में ही सोने में बड़ी गिरावट, इतने रह गए 24 कैरेट के दाम

Gold Price : सोने के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को कीमत अचानक से नीचे आ गई है। बुधवार को सोना 1 लाख को क्रॉस कर गया था, अब कीमत 100000 से काफी नीचे आ गई है। अचानक आई गिरावट ने निवेशकों की परेशानी बढ़ा दी है। आम ग्राहकों को सोने की कीमत गिरने से कुछ राहत मिलेगी। 

 | 
Gold Rate Down : 24 घंटे में ही सोने में बड़ी गिरावट, इतने रह गए 24 कैरेट के दाम 

HR Breaking News (Gold Price Down) 2025 में सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल सोना (gold price hike) तीन बार एक लाख को क्रॉस कर चुका है, लेकिन अगले ही दिन सोने की कीमत 100000 से नीचे आकर ठहर जाती है। ऐसा ही इस बार भी हुआ है। बुधवार को सोने की कीमत 100000 से ज्यादा थी और अब फिर सोना एक लाख से नीचे आ गया है। 

 

 

चांदी की कीमत में भी आई गिरावट 
 

सोने के साथ चांदी की कीमत (silver price) में भी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन ज्यादा गिरावट सोने में ही आई है। चांदी अभी एक लाख से ज्यादा में बिक रही है, जबकि सोना 100000 से नीचे ट्रेड कर रहा है।

सोने की कीमत गिरने का कारण निवेशकों की ओर से मुनाफा वसूली को माना जा रहा है। निवेशकों ने एक लाख से ज्यादा कीमत जाते ही सोने की बिकवाली शुरू कर दी, इससे सोने की कीमतों में कमी आई है।

 

कितने कम हुए सोने और चांदी के दाम 


इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत (gold price update) 1426 प्रति 10 ग्राम कम हुई है। अब सोने की कीमत 99,107 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पहले सोना 100533 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

चांदी की बात कर तो चांदी में 1300 रुपये की कमी आई है। चांदी इससे पहले 115850 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही थी, अब चांदी की कीमत 114550 प्रति किलो हो गई है। 23 जुलाई को सोना चांदी अपने रिकॉर्ड हाई पर थे।

कैरेट के हिसाब से क्या चल रही है सोने की कीमत 


कैरेट के हिसाब से देखें तो 24 कैरेट सोने की कीमत (gold price latest update) 99107 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। 22 कैरेट सोना 90782 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

इसी प्रकार 18 कैरेट सोना 74330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। यह आंकड़े इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए हैं। 

अलग-अलग शहरों में क्या चल रही है सोने की कीमत 


देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना (gold price) 101120 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में सोने की कीमत 100970 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 100970 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92550 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में भी कीमत कोलकाता की तरह चल रही है।


22945 महंगा हुआ सोना  


इस साल सोने की कीमत (gold price hike) लगातार बढ़ती गई है। 1 जनवरी को सोने की कीमत 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, अब तक सोना 22945 बढ़ चुका है। अब सोने की कीमत 99107 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी प्रकार चांदी के दाम भी 86017 से बढ़कर 114550 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। 2024 में सोने की कुल कीमत 12810 बढ़ी थी।