Gold Rate : रॉकेट बना सोना, खरीदारी हो गई कम, इतनी घट गई डिमांड
Gold Rate : सोने के दाम रॉकेट की तरह बढ़े तो सोने की खरीद भी गिर गई। सोने के दाम बढ़ने से सोना खरीदने वाले आम ग्राहकों पर असर पड़ा है। सोने की खरीद काफी हद तक गिर गई है। सोने के खरीदारों को बढ़ती कीमतों ने परेशान कर रखा है। जरूरत का सोना खरीदने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
HR Breaking News (Gold Rate) इस साल सोने के दाम काफी बढ़े हैं। सोने के बढ़ती कीमतों ने जहां निवेशकों को आकर्षित किया है तो वहीं, आम ग्राहक बाजार से दूर हो रहे हैं। सोना लगातार आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ है। सोने के रेट बढ़े ही इतने हैं।
2025 में सोने ने सबको चौंकाया
सोने के दामों ने 2025 में सबको चौंका दिया है। सोने की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान, हैरान और खुश दोनों किया है। सोना (Gold Rate)निवेशकों के लिए सेफ हेवन तो आम निवेशकों के लिए परेशानी वाला रहा है। सोने के दाम इस साल 23 प्रतिशत तक बढ़े हैं।
एक लाख रुपये तक पहुंचा सोना
सोने के दाम इस साल बहुत बढ़े हैं। 22 अप्रैल को सोना 1 लाख रुपये तोला को क्रॉस कर गया था। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना एक लाख के पायदान पर था।
इसी साल सोना 23 से 25 फीसदी उछल चुका है। सोना महंगा होने से इसकी डिमांड साल के पहले तीन महीने में ही फिसल गई है।
इस साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सोने की डिमांड में 15% की कमी आई है। इस दौरान महज 118.1 टन सोना खरीदा गया। ये पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले कम है।
लेकिन, सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इसकी कुल कीमत 22% बढ़कर 94,030 करोड़ रुपये हो गई। ये जानकारी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने बुधवार को दी। इसके अनुमान के मुताबिक, 2025 में भारत में सोने की मांग 700 से 800 टन के बीच रह सकती है।
सोने के दामों को लेकर रहा उत्साह
एक्सपर्ट्स के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोने के बाजार में काफी उत्साह देखने को मिला है। सोने की कीमत बहुत ज्यादा होने की वजह से लोग छोटे और हल्के सोने के गहने खरीद (Gold Rate) रहे हैं। कुछ लोग कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं। सोने की खरीद में लगातार हो रही बढ़ौतरी।
निवेशकों में मांग बढ़ी
आम ग्राहक सोने से दूर हुए हैं तो निवेशकों में सोने की डिमांड 7% बढ़ी है। 43.6 टन से बढ़कर सोना 46.7 टन हो गई है। मौजूद वितीय बाजार में अनिश्चितता के बीच सोना एक सुरक्षित निवेश के रुप में काम कर रहा है। इसका असर है कि सोने के बिस्कुट और सिक्कों की मांग में तेजी दिख रही है।
ज्वेलरी की मांग हुई कम
इस साल सोने के दाम बढ़े हैं तो पहली तिमाही में गहनों की मांग में 25% कम हुई है। डब्ल्यूजीसी के अनुसार 2020 बाद यह बहुत कम है, वहीं कीमत इसकी ती प्रतिशत अधिक रही है। वहीं, वैश्विक स्तर पर सोने की मांग एक प्रतिशत से बढ़ी है।
