home page

Gold Rate : दो द‍िन की तेजी के बाद धड़ाम से गिरा सोना, जानिए अब कितने में मिल रहा 24K और 22K गोल्ड

Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर अभी भी बना हुआ है। अब बीते कुछ दिनों की तेजी के बाद आज 12 नवंबर को भी सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Rate Updates)खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 24K और 22K गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

 | 
Gold Rate : दो द‍िन की तेजी के बाद धड़ाम से गिरा सोना, जानिए अब कितने में मिल रहा 24K और 22K गोल्ड

HR Breaking News (Gold Rate) अब इस लगन सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में खूब फेरबदल देखा जा रहा है और लगातार दो द‍िन कीमतों में उछाल आने के आज 12 नवंबर को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में इस गिरावट से आम लोगों को इस शादियों के सीजन में राहत मिल सकती है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य शहरों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

 

 

क्या चल रहे 24, 22, 18 गोल्ड के रेट


देशभर में आज 12 नवंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 1,15,050 रुपये 10 ग्राम पर रही है, जो बीते दिनों  1,15,350 रुपये से 300 रुपये कम है। देशभर में आज 22 कैरेट 100 ग्राम सोने की कीमत 3,000 रुपये घटकर 11,50,500 पर ट्रेड कर रही है।

 

बात करें 18 कैरेट गोल्ड की तो 18 गोल्ड 10 ग्राम सोने की कीमत (10 gram gold price) 94,130 रुपये पर ट्रेड कर रही है, जो बीते दिनों के 94,380 रुपये से 250 रुपये कम है। 18 कैरेट 100 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 2,500 रुपये कम होकर आज बुधवार को 9,41,300 रुपये पर आ गया है।

 


दिल्ली समेत अन्य शहरों में गोल्ड के भाव


राजधानी दिल्ली में सोने के भाव (Delhi Gold Prices) की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरट सोना 125660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरट सोना 115200 रुपये पर बिक रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरट सोने के भाव 125510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करर हा है और 22 कैरट सोना 115050 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर मिल रहा है।


इसके साथ ही चेन्नई (Chennai Gold Rate) में 24 कैरट सोने का भाव 1,26,560 रुपये और 22 कैरट सोने के भाव 1,16,000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर चल रहे हैं। इसके साथ ही हैदराबाद में 24 कैरट सोना 1,25,510 रुपये और 22 कैरट सोना प्रत‍ि 10 ग्राम 1,15,050 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

जानिए क्या चल रहे चांदी के रेट


भले ही आज सोने की कीमतों (Gold Prices Updates) में गिरावट रिकॉर्ड की गई है, लेक‍िन फिर भी चांदी आज 12 नवंबर को 2000 रुपये महंगी हो गई है। यानी की आज चांदी की कीमत में 2000 रुपये बढ़ौतरी के बाद इसके रेट 1,62,000 रुपये के स्‍तर पर आ गए हैं।