home page

Gold Rate : लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 10 महीने में सोने के भाव में लगभग 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। लेकिन अब दो दिन से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दिवाली के त्योहार पर अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका है। चलिए जानते हैं ताजा भाव -

 | 
Gold Rate : लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये 22 और 24 कैरेट का भाव

HR Breaking News - (Gold Rate Today 2025)। त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने व चांदी की डिमांड बढ़ने से दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमा पर पहुंच जाते हैं। इस बार इस साल की शुरूआत से ही सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

लेकिन अब पिछले दो दिनों से लगातार सोना व चांदी (Gold Silver Rate Down) में गिरावट आ रही है। इससे सोना खरीदारों में खुशी का माहौल है वहीं निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। आज भी सोने व चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। एक तरफ चांदी लगातार तीसरे दिन आज सस्ती हुई है तो दूसरी तरफ गोल्ड भी आज चांदी की चाल चलते हुए फिसल गया।

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड (Delhi Gold rate) 1910 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है वहीं 22 कैरट सोने की कीमतों में 1750 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन पहले इनकी चमक बढ़ी थी और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 3050 तो 24 कैरट गोल्ड 3330 महंगा हुआ था। अब चांदी की बात करें तो दिल्ली में चांदी लगातार तीसने दिन सस्ती हुई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव -

दिल्ली में सोने का भाव -

24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,010 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट का भाव ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में सोना रेट -

22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,500 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,370 प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने का रेट -

22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,950 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,860 प्रति 10 ग्राम

पटना में सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत 1,20,000 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,910 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में गोल्ड रेट -

22 कैरट गोल्ड 1,20,100 प्रति 10 ग्राम

24 कैरट गोल्ड 1,31,010 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत 1,20,000 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,910 प्रति 10 ग्राम

जयपुर में सोने का रेट

22 कैरट गोल्ड 1,20,100 प्रति 10 ग्राम

24 कैरट गोल्ड ₹1,31,010 प्रति 10 ग्राम

चांदी का ताजा भाव -

चांदी की कीमतें नए शिखर पर जाने के बाद धड़ाम से नीचे गिरे हैं। लगातार तीन दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किलोग्राम 18,000 कम हुए हैं। इससे पहले लगातार तीन दिनों में इसकी चमक प्रति किलोग्राम 10,000 बढ़ी थी। आज 18 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी (Silver Rate) 1.72 लाख प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा 13,000 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता (Kolkata Silver Rate) में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा 1,90,000 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।